Pushpa 2 teaser: इस दिन रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का पहला टीजर, सिर्फ कुछ दिनों का इंतजार और..

Pushpa 2 teaser: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा- द रूल' इस साल सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने एक खास शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। वहीं, इस बीच रिपोर्ट्स आ रहे हैं कि पुष्पा 2 का आधिकारिक टीज़र जल्द ही फैंस के सामने आने वाला है।
फिल्म से जुड़े नए अपडेट के अनुसार, फिल्म के टीजर को 8 अप्रैल को लीडिंग मैन अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर रिलीज़ किया जाएगा। निर्माताओं द्वारा हाल ही में एक खास पोस्टर के साथ रोमांचक अपडेट की पुष्टि की गई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो, पुष्पा 2 के टीज़र में 3 मिनट का एक कॉन्सेप्ट वीडियो होगा, जिसमें अल्लू अर्जुन पर फिल्माया एक हाई वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस होगा। भले ही पहले टीज़र के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अफवाहें बताती हैं कि सुकुमार निर्देशित फिल्म की पहली झलक वीडियो में अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खास सरप्राइज होगा।

तैयार हो रहा है टीजर
बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने टीजर के फाइनल कट को ओके कर दिया है। वहीं, अब म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद टीजर में फिलहाल बैकग्राउंड स्कोर जोड़ रहे हैं। यह टीजर 3 मिनट लंबा होगा।

रिलीज डेट
फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो 2024 की शुरुआत में पुष्पा द रूल रिलीज की जा सकती है।
बीच में अफवाह तेज हो रही थी पुष्पा 2 के लिए कुछ बॉलीवुड कलाकारों को भी अप्रोच किया जा रहा है.. लेकिन बता दें, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी
कोई शक नहीं फिल्म पुष्पा ने दुनियाभर में लोकप्रियता पाई है। यही वजह है कि अब सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर लाने की तैयारी है। जहां पुष्पा का पहला भाग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था। सूत्रों की मानें तो सीक्वल का बजट सीधे डबल कर दिया गया है। पुष्पा 2 को निर्माता 400 करोड़ के मेगा बजट पर तैयार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











