Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़, महिला की मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती, दिल दहला देगा Video

Pushpa 2 Stampede - अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज को लेकर चर्चा है। फैंस काफी भारी संख्या में थिएटर्स जा रहे हैं। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा की फिल्म और हीरो के चक्कर में एक महिला की जान चली जाएगी।
जी हां, पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान को ऐसा ही हुआ है। खबरें हैं कि बुधवार रात हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर एक घटना घटी है जो कि काफी झकझोर देने वाली है। दरअसल संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर होना था यहां पर अल्लू अर्जुन भी आने वाले थे।
एक्टर की एक झलक पाने के लोग वहां भगदड़ मच गई जिसके बाद एक महिला की जान चली गई और बच्चे और लोग घायल हैं। खबरें हैं कि इस थिएटर के बाहर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए काफी फैंस आ गए थे जिसके बाद ये स्थिति पैदा हुई थी।
पत्रकार सुमित झा की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मृतक महिला का नाम की महिला रेवती है। उस दौरान वो अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ उसके दो बच्चे थे जिनकी उम्र 9 और 7 साल है।
महिला तो इस दुनिया में नहीं रही लेकिन उसके बच्चों का इलाज चल रहा है। हालांकि इस खबर को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कई वीडियोज आए सामने
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की वजह से मचे भगदड़ के कई वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज में पुलिसवाले घायलों की मदद कर रहे हैं और कुछ बेहोश लोगों को होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जब ये सबकुछ हो रहा था तो अल्लू अर्जुन फिल्म देख रहे थे। दिल दहला देने वाले वीडियोज सामने आकर तेजी से वायरल हो रहे हैं लोग इनपर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
रिएक्शन का इंतजार
महिला के निधन और इस भगदड़ को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब अल्लू अर्जुन सामने आकर कुछ कहते हैं। बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हो चुकी है और रिलीज होती ये फिल्म काफी शानदार रिसपॉन्स हासिल कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications