पुष्पा 2 देखने गया बच्चा, सिनेमाघर में भगदड़ के बाद ब्रेन डेड, हालत गंभीर

Pushpa 2 Stampede: पुष्पा 2 की लोकप्रियता जहां आसमान छू गई तो वो वहीं कई लोगों के लिए फिल्म असहनीय दर्द भी दे गई है। मोस्ट अवेटिड फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग जमा हो रहे हैं जिसके कारण कई सिनेमाघरों में भगदड़ भी मचने की खबरें आई हैं। पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में भगदड़ के दौरान घायल हुए नौ वर्षीय श्री तेज की हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर हालत में ये बच्चा अभी की KIMS अस्पताल में भर्ती है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "उसका बुखार कम हो रहा है और न्यूनतम इनोट्रोप्स पर, उसके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। वह भोजन को अच्छी तरह सहन कर रहा है।"
डॉक्टरों ने कहा, "स्थिर न्यूरोलॉजिकल स्थिति को देखते हुए, वेंटिलेटर से उसे हटाने के लिए ट्रेकियोस्टोमी की योजना बनाई जा रही है।" यह भगदड़ 4 दिसंबर को आरटीसी एक्स रोड स्थित संध्या थिएटर में प्रीमियर शो के दौरान हुई थी, जिसमें फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन भी शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, मोगुदमपल्ली रेवती (35) और उनके 9 वर्षीय बेटे तेज को अभिनेता के साथ थिएटर में बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने के कारण घुटन महसूस हुई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला, सीपीआर किया और अस्पताल पहुंचाया, जहां रेवती को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। शहर की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उसी दिन उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में सूचीबद्ध अभिनेता को अगली सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन अन्य आरोपियों को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications