'पुष्पा 2' के सेट से आया बड़ा अपडेट, अल्लू अर्जुन के फैंस को सुनकर लगेगा झटका

Pushpa 2: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है जिससे फैंस को बड़ा झटका लगेगा। सूत्रों से सामने आया है कि फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई हैं क्यों कि सेट पर अल्लू अर्जुन की तबीयत काफी खराब हो गई है।
फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग हुई बंद-
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फैंस भी फिल्म रिलीज का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर तरफ इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।
इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। हालिया अपडेट के अनुसार, अभिनेता को महत्वपूर्ण जथारा सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जो सीक्वल में अभिनेता के शुरुआती लुक के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
हालांकि, एक महिला चरित्र को चित्रित करने और विशिष्ट नृत्य करने के दौरान अभिनेता को कथित तौर पर पीठ में चोट लग गई है। वहीं इसके बाद अब शूटिंग स्थगित कर दी गई है।
और अब इसे दिसंबर के मध्य में पुनर्निर्धारित किया गया है यानी की अब दिसंबर के बीच में शूटिंग जारी की जाएगी। अब अल्लू अर्जुन ने शूटिंग के बीच आराम करने और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए समय निकला है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2-
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इसके लिए काफी बेताब हैं। फिल्म का टीजर और कुछ पोस्ट रिलीज हो चुके हैं। अब ट्रेलर का इंतजार है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू सहित एक्टर्स नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
