Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन- रश्मिका स्टारर 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट का ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी!

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2-द रूल की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
खास बात है कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के एक्सटेंटेड वीकेंड पर सामने आएगी.. यानि की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ शुरुआत होने की पूरी तैयारी है।
पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन ने जीता है नेशनल अवार्ड
लंबे समय से फैंस पुष्पा 2 की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें नेशनल अवॉर्ड में पुष्पा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। जिसके बाद से उनके फैंस का उत्साह पुष्पा 2 को लेकर डबल हो चुका है।
पुष्पा- द राइज़ ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक जीत पाई थी। फिल्म ने अपने जबरदस्त डायलॉग्स, कहानी और गानों से पूरे देश में धूम मचा दी थी। लिहाजा, अब ऐसी ही रिकॉर्डतोड़ सफलता की उम्मीद पुष्पा 2 से की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 400 करोड़ के बजट पर बनाई गई है।
पुष्पा 2-द रूल दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद में म्यूजिक दिया है।


Click it and Unblock the Notifications