..................... Pushpa 2 ott release date film streaming on netflix on this date make hindi fans sad - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 OTT Release: इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज हो रही है पुष्पा 2, एक बात जानकर गुस्सा हो गए फैंस

Pushpa 2 OTT Release Date

Pushpa 2 OTT Release Date: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' की बॉक्स ऑफिस कमाई अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच फिल्म का ओटीटी भी अनाउंस कर दी गई है। हालांकि तारीख और डिटेल्स जानने के बाद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हिंदी फैंस निराश दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म का क्रेज अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुआ है। बता दें कि ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' का रीलोडेड वर्जन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब 30 जनवरी से ये ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्टर जारी करते हुए ये खबर शेयर की है जिसमें लिखा है, "द मैन, मिथ, ब्रैंड और पुष्पा का रूल शुरू होने वाला है! नेटफ्लिक्स पर 23 मिनट की एक्स्ट्राम फुटेज के साथ पुष्पा 2 - रीलोडेड वर्जन देखें, जो जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है!''

हालांकि पोस्ट ने स्ट्रीमिंग की तारीख क्लियरली अनाउंस नहीं की है, लेकिन प्लेटफ़ॉर्म के "न्यू और हॉट" सेक्शन में 30 जनवरी को ऑफिशियल रिलीज की तारीख बताया जा रहा है.

वहीं 'पुष्पा 2' की ओटीटी रिलीज से हिंदी फैंस मायूस हो गए हैं। दरअसल नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक ये फिलम तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही है यानी ये फिलहाल हिंदी वर्जन में ओटीटी पर नहीं आएगी। वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एक ने लिखा है, "भेदभाव हो रहा है हिंदी वालों के साथ।" एक और ने लिखा है, " अरे भाई हिंदी अच्छी नहीं लगती है क्या तुम्हे।" एक अन्य ने लिखा, " हमें हिंदी की जरूरत है।" एक और ने लिखा, "हिंदी वर्जन कहां है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X