Pushpa 2 Movie Leaked- इंटरनेट पर लीक हो गई Allu Arjun की फिल्म, एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं लोग!

Pushpa 2 Movie Leaked- सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में आ चुकी है और लगातार धमाका कर रही है। लेकिन इस फिल्म के साथ पहले ही कुछ ऐसा हो गया है जो कि मेकर्स को पसंद नहीं आने वाला है।
खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म भी पाइरेसी का शिकार हो गई है। पता चला है कि फिल्म रिलीजल होते ही ऑनलाइ लीक हो गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो फिल्म जैसे ही रिलीज हुई तो TamilYogi, Tamilblasters, Bolly4u, Jaisha Moviez, 9xmovies and Moviesda, bomma, Movierulz, Tamilrockers और Filmyzilla जैसी साइट्स ने इसको पाइरेसी का शिकार बना लिया।
अब फिल्म ऑनलाइन मौजूद है और लोग इसको डाउनलोड करके देख रहे हैं। कई साइटों ने तो इसका एचडी प्रिंट भी अपलोड कर दिया है।
कितना है बजट?
पुष्पा 2 को Mythri Movie प्रोडक्शन ने बनाया है और सभी जानते हैं कि फिल्म तगड़े बजट में बनी है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इसपर करीब 400-500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ऐ
से में इस फिल्म को सुपरहिट होने के लिए 700-800 करोड़ का कलेक्शन करना पड़ेगा। अब पाइरेसी की शिकार होने के बाद जाहिर है कि फिल्म को तगड़ा झटका लगने क उम्मीद है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। देखने वाली बात होगी फर्स्ट वीकेंड को फिल्म कहां तक जाती हैं।
DISCLAIMER: FILMIBEAT पाइरेसी का समर्थन या प्रचार नहीं करता है, क्योंकि यह सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत एक अपराध है। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि आप इस तरह की किसी भी प्रैक्टिस का हिस्सा ना बनें या किसी भी रूप में पाइरेसी को प्रोत्साहित ना करें।


Click it and Unblock the Notifications











