..................... Pushpa 2: शुरु हुई पुष्पा की तलाश! मेकर्स ने एक प्रोमो के साथ अल्लू अर्जुन फैंस को दिया धमाकेदार अपडेट | Pushpa 2: Makers teases Allu Arjun fans with a teaser, first look to be out on actor's birthday - Hindi Filmibeat

Pushpa 2: शुरु हुई पुष्पा की तलाश! मेकर्स ने एक प्रोमो के साथ अल्लू अर्जुन फैंस को दिया धमाकेदार अपडेट

pushpa-2-makers-teases-allu-arjun-fans-with-a-teaser-first-look-to-be-out-on-actor-s-birthday

Pushpa 2: पुष्पा फैन्स की बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी की गई है, जिसने नेटिजन्स को ये जानने के लिए बेचैन कर दिया है कि आखिर पुष्पा कहां है? लोगों के बीच अब ये अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं ये पुष्पा फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म पुष्पा-द रूल के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की तरफ इशारा तो नहीं है।

ये क्रिप्टिक वीडियो बताता है कि पुष्पा तिरुपति में जेल से भाग गया, और अब लापता है। दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने देश में तूफान ला दिया था। इसने हर सीमा को पार करते हुए देश के हर कोने में बसे दर्शकों के साथ कनेक्ट किया। हर जगह इसके डायलॉग्स और गानों की गूंज सुनाई दी। यह उस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई।

ऐसे में अब पुष्पा 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। निर्माता मायत्री मूवीज ने एक अनूठी कॉन्सेप्ट वीडियो "द हंट फॉर पुष्पा" के साथ फैन्स से इस सवाल का जवाब देने का वादा किया है कि पुष्पा कहां है। इस वीडियो को कल सुबह जारी किया जाएगा यानी आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक पहले।

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुष्पा 2 के टीज़र में 3 मिनट का एक कॉन्सेप्ट वीडियो होगा, जिसमें अल्लू अर्जुन पर फिल्माया एक हाई वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस होगा। भले ही पहले टीज़र के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अफवाहें बताती हैं कि सुकुमार निर्देशित फिल्म की पहली झलक वीडियो में अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खास सरप्राइज होगा।

पुष्पा: द रूल स्पष्ट रूप से उस फिल्म की तरह दिखती है जो न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि हमारे दिल और दिमाग पर भी राज करेगी और एक पैन इंडिया फिल्म के लिए नए स्टैंडर्ड्स सेट करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X