'पुष्पा 2' के मेकर्स ने प्रमोशन के लिए अपनाया अनोखा तरीका, की अनोखे कॉन्सेप्ट वीडियो की शुरुआत, जानें डीटेल

Pushpa 2: The Rule Makers new concept video: 2021 में 'पुष्पा' ने एक पैन-इंडिया फिल्म क्या होती है इसका उदाहरण पेश किया था। फिल्म ने हर बाधा और सीमा को पार करते हुए देश के हर कोने में बसे दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गई थी। 'पुष्पा 2: द रूल' एक बार फिर दर्शकों के बीच छा जाने के लिए तैयार है।
भारत भर के प्रशंसकों और दर्शकों से सीक्वल पर अपडेट के लिए लगातार उत्सुकता दिखा रहे हैं।कुछ दिनों पहले एक टीजर वीडियो #whereIsPushpa के रिलीज़ होने पर धमाका हो गया था। ऐसे में फैन्स के इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने शुक्रवार को एक वीडियो इंटरनेट पर रिलीज की है, जिसने 'पुष्पा: 2 द रूल' की आधिकारिक घोषणा के साथ सभी को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है।
'पुष्पा' का नरेटिव और राइज किसी घटना से कम नहीं है, आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन द्वारा कैरेक्टर का अनूठा प्रदर्शन, दुनिया भर में गूंजने वाले गीत और निर्देशक सुकुमार द्वारा बनाए गए फिल्म ने स्क्रीन पर तूफान मचा दिया और दर्शकों को आकर्षित किया जिसकी वजह से लोग सिनेमाघरों में वापस आ गए। 'पुष्पा' इसके बाद फिल्म से अधिक हो चुकी और अपने पॉपुलर डायलोग के साथ पॉप-कल्चर बन गई है।
क्रिकेटरों से लेकर मशहूर हस्तियों और राजनेताओं तक सभी ने सभी प्लेटफार्म पर पुष्पा का उदाहरण पेश किया है। इस वीडियो के रिलीज के साथ निर्माताओं ने लेवल को कुछ और ऊपर उठाने और 'पुष्पा 2 द रूल' में क्या देखने को मिलेगा, इसकी झलक दिखाने की कोशिश की है। इसे देखते हुए कह सकते है कि फिल्म न सिर्फ नेशनल लेवल पर बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी जलवा दिखाएगी।
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा: द रूल' सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल हैं। फिल्म का निर्माण मिथ्री मूवी मेकर्स और मुट्टमसेट्टी मीडिया ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications