क्या सामंथा रुथ प्रभु को 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने आइटम सॉन्ग के लिए ऑफर किए 5 करोड़, जानें फिर क्या हुआ

Pushpa 2 makers offers 5 crore to Samantha: अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' हिट होने के बाद अब हर किसी को 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने से लेकर एक-एक डायलोग तक काफी पॉपुलर हुआ था लेकिन सबसे अधिक ध्यान फिल्म का गाना 'ऊ ऊ अंतवा' ने खींचा था। इस आइटम सॉन्ग में सामंथा रुथ प्रभु थीं और उनके डांस मूव्स को भी काफी पसंद किया गया।
ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि 'पुष्पा 2' में भी सामंथा का कोई खास आइटम सॉन्ग हो सकता है। वहीं, 'पुष्पा' के मेकर्स भी 'ऊ ऊ अंतवा' की लोकप्रियता को भुनाना चाहते हैं। 'पुष्पा 2' में खास गाने के लिए सामंथा को मेकर्स ने अप्रोच भी किया है और साथ ही उन्होंने गाने के भारी भरकम रकम भी अभिनेत्री को ऑफर किया है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, मेकर्स ने सामंथा को 5 करोड़ रुपए भी ऑफर किए हैं लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। 'पुष्पा 2' का इंतजार कर रहे सिनेप्रेमियों को यह जानकर झटका लग सकता है कि सामंथा ने फिल्म में आइटम सॉन्ग करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वो ऐसा कोई गाना नहीं करेंगी।
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि वो फिलहाल अपने करियर के इस चरण में किसी तरह का आइटम सॉन्ग नहीं करना चाहती हैं। अभिनेत्री अपकमिंग अपनी अगली फिल्मों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में समांथा रुथ प्रभु के साथ देव मोहन दुष्यंत के किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications