Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान हुई 35 साल की महिला के मौत पर मेकर्स ने जताया शोक, मदद का किया वादा

Pushpa 2 Makers expressed Grief Over death 35 year old woman: पुष्पा 2 फिल्म देखने का खुमार चारों तरफ है। फिल्म का तगड़ा कलेक्शन यह दिखाता है कि फिल्म के लिए लोगों का कितना क्रेज है, लेकिन इसी फिल्म को देखने की चाहत ने एक महिला के परिवार को बुरे हादसे से गुजरना पड़ा।
दरअसल अल्लू अर्जुन फैन्स के साथ पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग देखने पहुंचे थे। उन्हें अचानक से देखकर लोगों में अधिक उत्साह आ गया और थिएटर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के दौरान एक 35 वर्ष की महिला की जान चली गई। वहीं बताया जा रहा है कि उनका 9 साल का बेटा भी बुरी तरह से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस हादसे के बाद हैदराबाद में ही अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। वहीं इस गंभीर घटना को सुन मेकर्स का भी रिएक्शन सामने आया है। जी हां, पुष्पा 2 के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'कल रात की स्क्रीनिंग के दौरान हुई दुखद घटना से हम बेहद दुखी हैं। हमारी प्रार्थना और संवेदना परिवार और उस बच्चे के साथ हैं जो फिलहाल चिकित्सा से गुजर रहा है। हम इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने और हम संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दुख के साथ मैत्री मूवी मेकर्स।'
We are extremely heartbroken by the tragic incident during last night’s screening. Our thoughts and prayers are with the family and the young child undergoing medical treatment.
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 5, 2024
We are committed to standing by them and extending all possible support during this difficult time.…
कैसे हुई ये घटना
दरअसल बीते दिन अल्लू अर्जुन अचानक ही स्क्रीनिंग देखने आ गए। अल्लू अर्जुन ने अपने आने की जानकारी किसी को नहीं दी थी। एंट्री और एक्जिट का भी एक ही रास्ता था। जिस वजह से भगदड़ मची और ये हादसा हो गया। बता दें कि यह घटना मुशीराबाद के पास आरटीसी क्रॉस पर संध्या 70 एमएम थिएटर में रात 10 बजे हुई थी। बता दें कि इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।


Click it and Unblock the Notifications