..................... Pushpa 2 का पोस्टर देख केआरके ने जमकर उड़ाया अल्लू अर्जुन का मजाक Pushpa 2- KRK made fun of Allu Arjun poster, said- 'Lakshmi 2 or Kanchana' - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 का पोस्टर देख केआरके ने जमकर उड़ाया अल्लू अर्जुन का मजाक, 'बोले- लक्ष्मी 2 या कंचना'

pushpa 2

पुष्पा के पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद जिस तरह का क्रेज देखने को मिला था वो किसी से छिपा नहीं है और इस वक्त अल्लू अर्जुन के फैंस इसके अगले पार्ट यानि पुष्पा पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए हाल ही में एक तोहफा दिया है और उन्होने पुष्पा 2 से अपने फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए सबको चौंका दिया है।

हालांकि उनके इस लुक को लेकर लोग अलग अलग तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन केआरके ने जिस तरह का मजाक बनाया है वो अल्लू अर्जुन के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है।

अल्लू अर्जुन के इस पोस्टर को साझा करते हुए केआरके ने इसका मजाक बनाया है और उनका कहना है कि ये फिल्म पुष्पा की सीक्वल तो नहीं लग रही है। केआरके ने लिखा, ''यह #Pushpa2 का पोस्टर है और मैं भ्रमित हूं। मैं नहीं समझ सकता, यह लक्ष्मी 2 है या कंचना? यह पुष्पा सीक्वल बिल्कुल नहीं लगता है।''

इसके बाद उनका पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और अल्लू अर्जुन के फैंस उनको खरी खोटी भी सुना रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ''हां आपने तो देशद्रोही जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'' हालांकि यूजर ने लिखा था, ''ये इंडियन सिनेमा के टेस्ट को क्या हो गया है?'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। केआरके को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर कई तरह की टिप्पणियां स्टार्स और उनकी फिल्मों को लेकर करते रहते हैं।

कई बार ये टिप्पणियां अभद्र भी होती हैं जिससे उनको मुसीबत का सामना भी करना पड़ता है। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ कई बार केआरके का विवाद सामने आ चुका है और ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। केआरके के खिलाफ सलमान खान ने मानहानि का केस किया था।

Read more about: pushpa 2 allu arjun krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X