Pushpa 2 First look: पुष्पा 2 का शानदार पहला वीडिया आया सामने, दिखा अल्लू अर्जुन का दमदार रुप

Pushpa 2 First look: दुनियां भर के दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का शानदार पहला वीडियो रिलीज कर दिया गया है। सामने आए इस ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का ने फिर एक बार अपने किरदार और डायलॉग से दर्शकों को खुश कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर अभिनेता के जन्मदिन के एक दिन पहले रिलीज किया गया है।
पुष्पा 2 का पहला वीडियो आया सामने-
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2- द रुल' का दमदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद से एक्टर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, और ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
इस 3 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में सभी लोग फिल्म के लीड किरदार पुष्पा को ढूंढते नजर आते हैं। पुष्पा के लिए पूरे शहर में दंगे लग जाते हैं लेकिन पुलिस पुष्पा को कहीं ढूंढ नहीं पाती है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पुष्पा को पुलिस ने 8 गोलियां मारी थी लेकिन उसकी बॉडी किसी को नहीं मिली थी। ऐसे में लोगों ने सोच लिया था कि पुष्पा अब मर चुका है।
इसी बीच अचानक ही एक टीवी चैनल पर सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाता है। ये फुटेज जंगल का होता है जहां पर शेरों पर नजर रखने के लिए हाइडिंग कैमरे लगाए जाते हैं। इसमें से एक कैमरे पर एक फुटेज कैप्चर होता है जिसमें देखा जाता है कि शेर किसी शख्स को देखकर पीछे हो जाता है। इसके बाद वीडियो में देखा जाता है कि वह शख्स और कोई नहीं खुद पुष्पा ही है। इस फुटेज को देखने के बाद पुष्पा के चाहने वाले खुशी से झूमने लगते हैं।
अपनी दमदार आवाज में फिर अल्लू अर्जुन कहते हैं 'अब पुष्पा का रुल चलेगा'। ट्रेलर के अंत में अल्लू अर्जुन के लिए हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ आता है। फिल्म का ट्रेलर हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया है। लोग अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
पुष्पा की पहला पार्ट सुपरहिट-
इस बात को तो हर कोई जानता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द राइज' देखने के बाद से इसके दूसरे पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने जो दुनियां भर में लोगों को दीवाना बनाया था उसका जादू आज भी सबके सर चढ़कर बोलता है।


Click it and Unblock the Notifications
