Pushpa 2 First Glimpse- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का धमाका, सेट से सामने आई पहली झलक!

pushpa 2

मैं झुकेगा नहीं.. ये संवाद तो आपको याद ही होगा? जी हां हम बात कर रहे हैं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के बारे में। इस वक्त पुष्पा 2 को लेकर चर्चा है और एक तस्वीर सामने आई है जो कि फैंस को उछलने पर मजबूर कर देगी। दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग शुरु हो चुकी है और अल्लू अर्जुन काफी मेहनत कर रहे हैं।

लेकिन अब मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन तो नहीं हैं क्योंकि मेकर्स ने अभी कैमरे के पीछे की तस्वीर साझा की है और इसमें टीम को फिल्म पर काम करते देखा जा सकता है।

रश्मिका मंदाना ने भी अपना उत्साह साझा करते हुए ट्वीट किया, "इसको देखो! यह सब शुरू हो रहा है।" हालांकि अल्लू अर्जुन का रिएक्शन इस झलक पर नहीं आया है और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो इसपर अपनी बात कहेंगे।

हाल ही में, यह बताया गया था कि अर्जुन कपूर इस आगामी सीक्वल में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए निर्देशक सुकुमार के साथ बातचीत कर रहे हैं। ये खबर बाद में सिर्फ एक अफवाह साबित हुई।

अल्लू अर्जुन इस वक्त उत्तर भारत में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं और इसका कारण उनकी हालिया रिलीज कुछ फिल्में जो कि हिट हुई हैं। हालांकि पुष्पा ने इस स्टारडम को किसी दूसरे मुकाम तक पहुंचा ही दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X