Bollywood Highlights: गेम चेंजर-फतेह पर भारी पड़ी पुष्पा 2, Bigg Boss 18 में युजवेंद्र चहल-सलमान खान की मस्ती

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 आज बॉक्स ऑफिस पर 6वें हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले ही पहाड़ जैसे कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं, जिन्हें तोड़ने में फिल्म इंडस्ट्री को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। पुष्पा 2 की 36वें दिन सबसे कम कमाई 1.15 करोड़ रुपये हुई। इस दिन गेम चेंजर ने 51 करोड़ कमाए और वहीं 37वें दिन पुष्पा 2 की कमाई में 73 प्रतिशत का इजाफा हुआ और फिल्म ने 2 करोड़ कमा लिए लेकिन गेम चेंजर की कमाई में 57 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई और इसकी कमाई इस दिन सिर्फ 21.6 करोड़ रुपये ही रही।

वहीं फतेह की बात करें तो सोनू सूद की फिल्म ने पहले दिन 2.4 करोड़ और दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये ही कमाए। इसकी कमाई में भी 12 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान दिखा वहीं पुष्पा 2 को 6 हफ्ते हो गए हैं उसके बावजूद फिल्म ने फतेह के लगभग बराबर की कमाई कर ली। यानी पुष्पा 2 की कमाई में पिछले दो दिनों में इजाफा हुआ तो वहीं गेम चेंजर और फतेह की कमाई में कमी आई।

बिग बॉस 18 में आज यानी 12 जनवरी का एपीसोड खास रहा क्योंकि इस बार पंजाब किंग्स के तीन बड़े नाम युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह आए। इन लोगों के साथ सलमान खान ने खूब मस्ती भी की। साथ ही घरवालों को भी खूब क्रिकेट खेलते देखा गया।

LIVE Feed
  • Jan 13, 2025 8:41 PM

    श्रद्धा कपूर और दीपिका को इंस्पिरेशन मानती हैं रवीना टंडन की बेटी राशा

    राशा थडानी का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राशा दीपिका और श्रद्धा की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह उनकी इंस्पिरेशन हैं। राशा को दीपिका की एक्टिंग और उनका फैशन काफी पसंद आता है।

  • Jan 13, 2025 7:44 PM

    तमन्ना भाटिया की रैंप वॉक ने जीता फैन्स का दिल, देखें वीडियो

    हाल ही में तमन्ना भाटिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया संदीप खोसला का स्टाइलिश आउटफिट पहन वॉक करती नजर आ रही हैं। तमन्ना का लुक्स देख फैन्स दीवाने हो गए हैं। कमेंट्स में जमकर तारीफों की लाइन लग गई है।

  • Jan 13, 2025 5:30 PM

    श्रद्धा कपूर की खुल गई पोल ? मोबाइल वॉलपेपर पर दिखी रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीर

    Shraddha Kapoor mobile wallpaper Viral: श्रद्धा कपूर का हाल ही में मोबाइल का वॉलपेपर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनका उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक फोटो वॉलपेपर पर लगा है। जिसे देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

    श्रद्धा कपूर की खुल गई पोल ? मोबाइल वॉलपेपर पर दिखी रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीर
  • Jan 13, 2025 4:50 PM

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने गोवा में की ग्रैंड वेडिंग, सोशल मीडिया पर छाईं शादी की रोमांटिक तस्वीरें

    आदर जैन और अलेखा शादी के लिए गोवा गए हुए हैं। जी हां, हाल ही में आदर जैन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अलेखा के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि आदर जैन ब्लू कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं अकेला व्हाइट कलर की खूबसूरत ऑफ शेल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। दोनों के साथ ही उनके परिवार वाले और कपूर फैमिली नजर आ रही है।

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने गोवा में की ग्रैंड वेडिंग, सोशल मीडिया पर छाईं शादी की रोमांटिक तस्वीरें
  • Jan 13, 2025 4:16 PM

    सीरत कपूर ने जटस्य मरणं ध्रुवम् में अपने बेहतरीन अभिनय से जीता दिल, किरदार की झलक हुई वायरल

    फिल्म में सीरत कपूर के साथ नरेश अगस्त्य और जेडी चक्रवर्ती भी नजर आएंगे। इनकी झलकियों ने दर्शकों को फिल्म रिलीज का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है। फैंस सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार कर रहे हैं। कोई कहता है, "सीरत कपूर ने अपने किरदार को इतनी गहराई से निभाया है कि हर सीन में उनका जलवा दिखता है।" वहीं, दूसरे कहते हैं, "उनकी भावनात्मक गहराई उनके किरदार में जान डाल देती है।"

  • Jan 13, 2025 3:45 PM

    महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी, फर्स्ट लुक ने जीता फैन्स का दिल

    अश्विन कुमार की फिल्म महावतार नरसिम्हा हर दिन और भी ग्रैंड होती जा रही है। उत्साह अब अपने चरम पर है और इस हाल ही में जारी हुए वीडियो ने महावतार सीरीज़ की शुरुआत की गवाही दी है। टीज़र रिलीज़ की घोषणा ने और भी हलचल मचा दी है और अब सभी की उम्मीदें उस ताकतवर अवतार को देखने के लिए और बढ़ गई हैं। कहना होगा की महावतार नरसिम्हा की दुनिया को जानना एक शानदार अनुभव होने वाला है।

  • Jan 13, 2025 3:00 PM

    चहल से तलाक की खबरों के बीच मां का कंधा बना सहारा, Dhanashree Verma की तस्वीरें वायरल!

    वायरल हो रहीं तस्वीर में तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा को अपनी मां के पास लिपटकर बैठे देखा जा सकता है। गौरतलब है कि धनश्री ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दोनों तस्वीरों में वो मां के कंधे को सहारा बनाकर खड़ी देखी जा सकती हैं।

  • Jan 13, 2025 2:02 PM

    मसाबा गुप्ता ने बेटी के जन्म के तीन महीने बाद किया नाम का खुलासा, इस देवी के नाम पर किया नामकरण

    मसाबा ने 11 अक्टूबर साल 2024 में बेटी को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के तीन महीने बाद मसाबा ने बेटी के साथ एक खूबसूरत झलकी शेयर की है। इसी के साथ ही मसाबा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के साथ ही मसाबा कैप्शन में लिखती हैं- 'मेरी मातारा (मां-तारा-Marara) के साथ 3 महीने पूरे हुए।'

  • Jan 13, 2025 1:57 PM

    कार से उतरते ही ऐश्वर्या राय ने पकड़ा ससुर अमिताभ बच्चन का हाथ, हैरान कर देगा वीडियो!

    इस वीडियो में अमिताभ बच्चन भी साथ नजर आ रहे हैं। ऐश ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोगों को ये पता चल गया होगा कि ससुर जी के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा है। वायरल हो रहे वीडियो में ऐश, अभिषेक और अमिताभ बच्चन एक साथ कार से निकले थे। इस दौरान वो सभी आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में आए थे।

  • Jan 13, 2025 12:55 PM

    क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा को मिला नया प्यार

    एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने अचानक से रिलेशनशिप और शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। अब उनकी एक बार फिर से अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा है।

  • Jan 13, 2025 10:55 AM

    Anushka Sharma अलीबाग से मुंबई वापस लौटीं

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वो अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हुए थे। फिर दोनों रविवार को अलीबाग के लिए निकले थे। दोनों को गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया था। लेकिन अब अनुष्का शर्मा सोमवार सुबह अलीबाग से वापस आ गई हैं। लेकिन इस दौरान विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ नहीं थे।

  • Jan 13, 2025 10:38 AM

    घर से बाहर आते ही चाहत पांडे का खुलासा

    चाहत ने बिग बॉस से बाहर आते ही जियो सिनेमा को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी 14 हफ्ते की जर्नी के बारे में बात की है। वो 15 हफ्ते के इस शो में 14 हफ्ते घर में रही हैं। ये भी उनके लिए किसी अचीवमेंट से कम नहीं है। चाहत ने कहा- अगर वो इस हफ्ते शो से नहीं जाती तो ईशा को शो से जाना चाहिए। अविनाश के बिना ईशा का कोई वजूद नहीं है। अविनाश ईशा के सारे काम करता है। उसके कपड़े प्रेस करने से लेकर प्लेट धोता है। ईशा ने अविनाश को अपना नौकर बनाया हुआ है। अविनाश है तो ईशा है।

  • Jan 13, 2025 10:22 AM

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आ जाती हैं. अवनीत को 'अलादीन: नाम तो सुना ही होगा' शो में काफी पसंद किया गया था। वहीं अब एक्ट्रेस टीवी से दूर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। अब इसी बीच अवनीत कौर ने दुबई वेकेशन से लेटेस्ट फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप में बहुत हसीन लग रही हैं।

  • Jan 13, 2025 10:20 AM

    शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन की एक और फोटो वायरल

    शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन इन दिनों टीवी की दुनिया में सबसे चर्चित सितारे बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से साथ हैं और शादी की खबरें तक उड़ गई। शादी की खबरों को हवा तब मिली जब शादी के जोड़े में दोनों की एक फोटो वायरल हुई। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि शादी वाली तस्वीर फेक है। इस बीच, दोनों की एक और फोटो-वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों लेट नाइट पार्टी करते दिख रहे हैं।

  • Jan 13, 2025 8:59 AM

    Yuzvendra Chahal का घर छोड़कर मायके गईं Dhanashree Verma?

    दरअसल, धनश्री वर्मा अपने पति युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के बीच अपनी मां के घर चली गई हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर कर दी हैं। धनश्री ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ खुशी के पल बिता रही हैं। पहली फोटो में धनश्री ने अपनी मां के कंधे पर सिर रखकर आंखे बंद की हुई हैं और दूसरी फोटो में वह इसी पोज में आंखें खोले दिख रही हैं। इन फोटो के सथ उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी लगाया है।

  • Jan 13, 2025 6:54 AM

    टीकू तलसानिया को आया था ब्रेन स्ट्रोक, बेटी शिखा ने दी हेल्थ अपडेट

    बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टीकू तलसानिया को 10 जनवरी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी बेटी शिखा तलसानिया ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की हेल्थ अपडेट दी है। शिखा ने बताया है कि उनके पिता टीकू की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने अपने पिता का हालचाल पूछने वालों और उनके लिए दुआएं करने वाले तमाम लोगों की इस पोस्ट के जरिए शुक्रिया भी अदा किया है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X