..................... Pushpa 2 actor Allu Arjun To Be Charged For Pushpa 2 Premiere Stampede - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 के रिलीज होते ही Allu Arjun पर छाए मुसीबत के बादल, एक्टर की वजह से गई एक महिला की जान!

Pushpa 2

Allu Arjun Controversy: तेलुगु एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन की हाल ही में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज हुई है और इस फिल्म के रिलीज के बाद एक्टर के फैंस का एक्साइटमेंट चरमसीमा पर पहुंच गया है। बुधवार को हैदराबाद के थिएटर के बाहर काफी भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई। अब इस मामले में एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Allu Arjun के खिलाफ मामला होगा दर्ज

अल्लू अर्जुन पर हैदराबाद के एक थिएटर के बाहर मची भगदड़ के लिए आरोप तय किए जाएंगे। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वे अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के लिए बिना किसी इंफोर्मेशन के पहुंचे थे, जिसके बाद भगदड़ मच गई। एक्टर के अलावा, संध्या थिएटर के मैनेजमेंट पर भी भीड़ को कंट्रोल ना कर पाने के मामले में आरोप तय किए जाएंगे।

थिएटर मैनेजमेंट की भी गलती

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सी.वी. आनंद ने एक बयान में कहा कि "थिएटर मैनेजमेंट या एक्टर्स की टीम की ओर से इस बात की कोई इनफॉर्मेशन नहीं दी गई थी कि वे थिएटर में आएंगे..." टॉप पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक्टर और उनकी टीम के लिए कोई अलग एंट्री या एग्जिट नहीं थी, भले ही थिएटर मैनेजमेंट को अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी थी।

रात 9.30 बजे थिएटर में पहुंचे

बुधवार शाम को स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फिल्म थिएटर में भारी भीड़ के उमड़ने के कारण एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके नौ साल के बेटे को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपने बॉडीगार्ड्स के साथ रात करीब 9.30 बजे थिएटर पहुंचे। जब सैकड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए प्रेमिसेस में उमड़ पड़े, तो उनकी सुरक्षा टीम ने भीड़ को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और ज्यादा बदतर हो गई।

महिला की हुई मौत

एक्टर और उनकी सुरक्षा टीम भीड़ के साथ थिएटर के निचले बालकनी एरिया में घुस गए। बयान में कहा गया- "इसमें रेवती और उनके बेटे को घुटन महसूस हुई...पुलिस कर्मियों ने उन्हें लोगों से बाहर निकाला...और उनके बेटे को सीपीआर दिया और तुरंत पास के दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला मर चुकी है और बेटे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई है।"

महिला के परिवार ने मांगा जवाब

महिला के बेटे तेजा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। दिलसुखनगर में रहने वाले परिवार ने थिएटर मैनेजमेंट से जवाबदेही की मांग की है और घटना पर एक्टर से जवाब मांगा है। उन्होंने यह भी मांग की है कि अल्लू अर्जुन उनकी मदद करें।

Read more about: allu arjun pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X