Allu Arjun पूरी रात जेल में रहने के बाद पहुंचे घर, फैंस ने जेल के बाहर जमकर किया प्रोटेस्ट!

Allu Arjun Release From the Jail- पुष्पा 2 के प्रीमियर के बाहर संध्या थिएटर में भगदड़ मचने के बाद एक महिला की जान गई थी। इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार किया था।
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट से अपील कर जमानत ली है। बता दें कि पूरी रात में जेल में रहने के बाद अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह अपने घर पहुंच गए। उन्होने पूरी रात हैदराबाद के सेंट्रल जेल में काटी।
सामने आईं तस्वीरों से पता चला है कि अभिनेता जेल से बाहर निकलते ही अपनी खुद की कार में बैठकर वहां से निकले। जैसे ही उनकी रिहाई की खबर सामने आई थी सुरक्षा के मद्देनजर उनके घर के सामने पुलिस बल को तैनातक किया गया था।
बता दें कि अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर लिया गया था लेकिन हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वो राहत की सांस ले पाए हैं। अब ये केस कोर्ट में चलेगा और देखने वाली बात होगी कि क्या रंग दिखाता है।
गौरतलब है कि अभिनेता इस जमानत के लिए 50,000 रुपये का निजी मुचलका देने पड़ा है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस केस से काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं।
जेल के बाहर प्रोटेस्ट
हाईकोर्ट के द्वारा दी गई जमानक के कागज पहुंचने में थोड़ी देर हुई थी। इस बीच अल्लू अर्जुन के सैकड़ों फैंस हैदराबाद जेल बाहर इकट्ठा हो गए थे। बता दें कि उन्होने अल्लू अर्जुन के लिए रात भर प्रोटेस्ट किया और इस गिरफ्तारी पर भी नाराजगी व्यक्ति की। बता दें कि अल्ल अर्जुन के वकील ने इस कागज को पेश किया था जिसमें पुलिस को उस प्रीमियर के बारे में पता होने की बात कही गई थी।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Actor Allu Arjun released from jail.
— ANI (@ANI) December 14, 2024
He was taken to Chanchalguda Central Jail yesterday after a Court sent him to a 14-day remand. Later, he was granted interim bail by Telangana High Court on a personal bond of Rs 50,000. pic.twitter.com/Xqu3KpBAt6


Click it and Unblock the Notifications