शाही ठाठ-बाट से रहने वाले अल्लू अर्जुन ने जेल में खाया ये खाना, ऐसा किया गया था बर्ताव, जानकर उड़ जाएंगे होश

Pushpa 2 Actor Allu Arjun Ate this food in Jail: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होते ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि फिल्म को देखने के लिए लोगों की अंधाधुंध बढ़ती भीड़ इस बात का सबूत है कि फिल्म कितनी शानदार कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म देखने को दौरान एक ऐसा हादसा हो गया जिस वजह से अल्लू अर्जुन के जेल जाना पड़ा।
सिनेमाघर में मच गई थी भगदड़
दरअसल पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई और भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। जिस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन को एक रात के लिए जेल भी रहना पड़ा था। वहीं एक्टर को तेलंगाना उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शनिवार 14 दिसंबर को रिहा कर दिया गया था।
बाकी कैदियों की तरह ही किया गया था व्यवहार
इस हादसे की वजह से अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। ऐसे में बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के बाकी कैदियों की तरह ही रखा गया था। उनके साथ कैदियों जैसा ही व्यवहार किया गया था।
अल्लू अर्जुन से जेल में मिलने पहुंचे थे सितारे
सोर्स की माने तो अल्लू अर्जुन को स्पेशल क्लास के कैदियों की तरह एक खाट, मेज और कुर्सी मिली थी। अल्लू को 13 दिसंबर की शाम 6:30 बजे जेल में जाला गया था और 14 दिसंबर सुबह 6:20 पर रिहा कर दिया गया था। बता दें कि जब अल्लू अर्जुन जेल में थे तब उनसे मिलने के लिए सुकुमार, नागा चैतन्य, राणा दग्गुबाती समेत तमाम सितारे जेल पहुंच गए थे।
क्या मिला था जेल में खाना
बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के साथ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं किया गया था। अल्लू अर्जुन को जेल में कैदियों वाला ही खाना मिला था। जी हां, बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के कढ़ी और चावल दिए गए थे। इसके बाद भी अल्लू ने कोई भी डिमांड नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications











