बेटी के जन्म के दो सालों बाद पूरब कोहली ने रचाई शाादी, देखें FIRST PIC

By Shweta

Recommended Video

Purab Kohli gets MARRIED to GF Lucy Paton after 2 years of his Daughter's birth ! | FilmiBeat

एक्टर और वीजे पूरब कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड से लंबे समय के अफेयर के बाद 15 फरवरी को गोवा में शादी रचाई। उनकी पत्नी लूसी पैटन मूलत: ब्रिटिश हैं और दोनों की लगभग दो साल की एक बेटी है। दोनों की शादी की खबर को उनकी दोस्त अमृता पूरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्हें बधाइयां भी दी।

पूरब कोहली रॉक ऑन, रॉक ऑन 2, नूर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पूरब कोहली जाने माने वीजे भी हैं। सोशल मीडिया पर पूरब कोहली अक्सर लूसी पैटन और अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।पूरब कोहली ने खुद हालांकि एक भी तस्वीर नहीं शेयर की है।

purab-kohli-marries-girlfriend-lucy-paton-in-goa

अपनी बेटी के जन्म के समय पूरब कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब लूसी ने मुझे यह बात बताई थी कि वह प्रेग्नेंट हैं तो मैंने कहा-वाह, हम इस बच्चे को दुनिया में लाएंगे। हां, मुझ पर प्रेशर था। मेरी मां इस बात से सबसे ज्यादा चिंतित थीं और मेरे परिवार वालों ने कहा था कि तुम्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए मगर मैं अपनी बात पर अडिग रहा क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरी बच्ची को यह लगे कि मेरा और लूसी का रिलेशन इस प्रेशर में बना क्योंकि वह दुनिया में आने वाली थी।'

पूरब कोहली ने ये भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो उस वक्त एक और वजह से शादी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने शेयर किया कि "लूसी जब 3 महीने की प्रेग्नेंट थी तब हमें बेबी के बारे में पता चला। वो बेबी बंप के साथ वेडिंग गाउन नहीं पहनना चाहती थी इसलिए हमने सोचा कि हम बाद में शादी करेंगे।"

पूरब कोहली ने शादी बिल्कुल प्राइवेट सेरेमनी में की जहां उनके परिवार वाले और खास दोस्त मौजूद थे। इस दौरान पूरब कोहली और लूसी दोनों ही बेहद अच्छे लग रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X