पंजाबी हसीना पर हमला, चकनाचूर कर दी गाड़ी चुरा लिए लग्जरी बैग, शेयर किया रोते हुए वीडियो

Sunanda Sharma Robbery In London: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनंदा शर्मा लंदन में अपने साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी देती दिखाई दे रही हैं। सुनंदा शर्मा बताया कि यूनाइटेड किंगडम के लंदन में उनकी जगुआर कार को बेरहमी से तोड़ दिया गया है।
एक वीडियो में दिखाया गया है कि उनकी कार के शीशे टूटे हुए हैं और चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। इस सबके बावजूद सुनंदा पूरे वीडियो में मुस्कुराती नजर आईं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी कार से दो महंगे बैग भी चोरी हो गए हैं।
वीडियो में सुनंदा शर्मा काफी भावुक दिखाई दे रही हैं और उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। सुनंदा ने वीडियो में अपने नुकसान को बयां करते हुए बताया कि उनके दो लुई वुइटन के बैग, जिनमें एक सूटकेस और एक हैंडबैग था, चोरी हो गए। ये सभी बैग उनकी मेहनत की कमाई से खरीदे गए थे और उनके लिए बेहद खास थे।
उन्होंने कहा, "मेरे दोनों पसंदीदा बैग अब नहीं रहे, सब कुछ चला गया।" इस घटना के बाद सुनंदा ने लंदन की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और अधिकारियों से इस मामले में कड़ा कदम उठाने की अपील की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुक्रवार की सुबह सुनंदा ने एक वीडियो के साथ पंजाबी में लिखा, "जहां भी मैं देखती हूं, मुझे सिर्फ चोर ही नजर आते हैं। यूके के लोगों, यह सही नहीं है। मैं पूरी रात सो नहीं पाई, मेरे राजाओं। क्या एलवी, क्या प्रादा, सब कुछ चला गया। लेकिन शायद हम किसी और बड़ी मुसीबत से बच गए।" गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे बाद में पंजाब के मटौर पुलिस ने शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार किया था।


Click it and Unblock the Notifications











