वेंटिलेटर पर हैं पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda, भयानक रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल, कहां कहां आईं चोटें?

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Accident- पंजाब से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट हो गया है। इस दौरान वो हिमाचल प्रदेश के बद्दी पास थे।
इस सड़क दुर्घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। खबरों की मानें तो उनको सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें लगी हैं जो कि काफी गंभीर बताई जा रही है।
आनन फानन में अभिनेता मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कई शानदार फिल्मों और गानों से अपना नाम बनाने वाले सिंगर और अभिनेता राजवीर जवंदा की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।
वेंटिलेटर पर हैं सिंगर
सामने आई रिपोर्ट्स काफी हैरान करने वाली है क्योंकि उनकी हालत काफी खराब है और उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पता चला है कि इस घटना से पहले उनको दिल का दौरा भी पड़ा था। हालांकि इसके बाद किसी को पता नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है। सिंगर की माँ लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रही हैं।
24 घंटे अहम
सिंगर इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर्स का कहना है कि आने वाले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। इस दौरान कुछ भी हो सकता है। कई वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें उनके चाहने वाले उनके लिए प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications