..................... Punjabi singer ninja became father second time on occasion of eid shared a photo of his baby boy - Hindi Filmibeat

ईद के मौके पर इस स्टार के घर गूंजी किलकारियां, दूसरी बार बने पापा, दिखाई बेबी की पहली तस्वीरें

Punjabi singer Omkar Ninja Eid 2024

जिस वक्त ईद के मौके पर हर कोई जश्न मना रहा था तो वही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम बना रहे पंजाबी सिंगर और एक्टर निंजा ने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने गुड न्यूज़ शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह पिता बन चुके हैं और उनके घर पर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है। दरअसल उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम ओमकार रखा गया है।

हालांकि आपको बता दें कि सिंगर निंजा ने अपने नवजात बच्चे के चेहरे को तो नहीं बल्कि उसके छोटे-छोटे पैरों और हाथों की एक तस्वीर को साझा किया है। इस पोस्ट पर अब लगातार उनके फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। अभिनेता राणा रणबीर से लेकर दीपू जंडू और गायक कुंवर विर्क जैसे पंजाबी सितारों ने उन्हें बेटा होने पर बधाई दी है।

ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब निंजा इतना ज्यादा खुश नजर आए हैं। दरअसल साल 2022 के अक्टूबर महीने में उनकी पत्नी ने पहले बेटे निशान को जन्म दिया था। पहले बेटे के जन्म पर भी निंजा ने इसी तरीके का एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने अपने बेटे का शुरुआत में चेहरा तो नहीं दिखाया था लेकिन उसके नाम का ऐलान कर दिया था। अगर निंजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म 'फेर मामला गड़बड़' में उन्हें देखा गया था।

Read more about: punjabi singer omkar ninja eid 2024
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X