..................... Punjabi folk singer Nachattar Gill, 3 others booked for rape of upcoming model - Hindi Filmibeat

पंजाबी गायक नछतर पर मॉडल ने लगाया रेप का आरोप

चंड़ीगढ़। एक बार फिर से काम दिलाने के बहाने लोगों का फायदा उठाने का मामला सामने आया है। जाने-माने पंजाबी सिंगर नछतर गिल पर एक मॉडल ने रेप करने का आरोप लगाया है। मॉडल का कहना है कि गिल ने उसे एक म्यूजिक एलबम में काम दिलाने को कहा था लेकिन उन्होंने कास्टिंग के बहाने उसके साथ रेप किया। मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने गायक गिल और उनके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकाने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Nachhatar Gill-600.jpg

मालूम हो म़ॉडल का कहना है कि गिल ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाये थे, यही नहीं गिल ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया था जिसके बाद उसने म़ॉडल के कुछ वल्गर फोटो भी खींचे थे ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके।

मॉडल ने यह बातें पुलिस कमिश्नर के सामने चार महीने पहले कही थीं, जिसके बाद पुलिस ने एक जांच कमेटी बनायी थी। और लंबी तफ्तीश के बाद गायक गिल पर केस दर्ज हुआ है। वैसे गिल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मॉडल का कहना था कि उसने एक ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लिया था जिसमें वह रनरअप थी, वहां गिल जज बनकर आये थे। उसकी गिल से मुलाकात वहीं हुई थी पहली बार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X