सिंगर ने दी Kangana Ranaut को धमकी, कहा- 'वो शराब और ड्रग्स लेती थीं, चुप नहीं रहूंगा और सबको बताऊंगा कि...'

Jasbir Jassi On Kangana Ranaut: एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में कंगना के खिलाफ एक पंजाबी सिंगर ने अपनी जुबान खोली है और एक्ट्रेस को खुलेआम धमकी भी दी है।
Jasbir Jassi ने Kangana Ranaut को दी धमकी
पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, जो दिल ले गई कुड़ी, लौंग दा लश्कारा और अन्य जैसे फेमस गानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब के बारे में बुरा-भला कहने के खिलाफ चेतावनी दी और धमकी देकर कहा कि अगर वह उनके राज्य यानी पंजाब के बारे में बुरी बातें करती रहेंगी तो वह उन्हें बेनकाब कर देंगे।
Kangana Ranaut ने पंजाब के खिलाफ बोली थी ये बात
आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश में हाल ही में एक रैली के दौरान, कंगना को भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते हुए देखा गया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में नशे की लत है और राज्य के युवा शराब के आदी हैं, जबकि हिमाचल इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं से पंजाब के लोगों से प्रभावित न होने का भी आग्रह किया।
Jasbir Jassi ने खोली Kangana Ranaut की पोल
जस्सी को एक्ट्रेस का यह कमेंट पसंद नहीं आया, उन्होंने अभिनेत्री को धमकी दी कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वे ऐसा करना बंद कर दें। उन्होंने कहा, "मैं अब यह कहने के लिए मजबूर हूं क्योंकि वह पंजाब को बहुत ज्यादा निशाना बना रही हैं। एक बार वह दिल्ली में मेरी कार में मेरे और एक फीमेल फ्रेंड के साथ शराब पीकर बैठी थीं और उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने जितनी शराब और ड्रग्स का सेवन किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने किया होगा। अगर वह पंजाब के बारे में बात करना बंद नहीं करती हैं, तो मैं उनकी सभी कहानियों को सबके सामने खोल कर रख दूंगा।"
उन्होंने कहा कि हालांकि वह किसी महिला का नाम सार्वजनिक रूप से उजागर कर उसे शर्मिंदा नहीं करना चाहते, लेकिन पंजाब के खिलाफ कंगना के कटाक्ष अब कंट्रोल से बाहर हो रहे हैं और कुछ कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।
जस्सी ने कहा, "किसी को भी कंगना को सीरियसली से नहीं लेना चाहिए। वह मानसिक रोगी है। हिल गई है बिल्कुल। मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है कि ऐसे मूर्ख लोग संसद में जाकर बैठते हैं और देश के बारे में फैसले लेते हैं।"
Kangana Ranaut की फिल्म अटकी
इस बीच, कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है, क्योंकि कई सिख संगठनों ने दावा किया है कि फिल्म में समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है। जबकि इसे पहले सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था, सीबीएफसी ने मंजूरी प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण अब फिल्म को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। कंगना इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है।


Click it and Unblock the Notifications