Punjabi Singer Murder: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की अपहरण के बाद हत्या, नहर में इस हालत में मिला शव
Punjabi Singer Inder Kaur Murder: पंजाब से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई रही है। मशहूर पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर की हत्या कर दी गई है। जी हां, करीब 6 दिन पहले उनको किडनैप किया गया था और अब उनकी लाश बरामद हुई है।

उनको लुधियाना में कथित तौर पर बंदूक की नोक ले जाया गया था। सिंगर की लाश एक नहर से मिली है और इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दिन दहाड़े किडनैपिंग और मर्डर जैसे मामले ने फिर एक बार पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। खबरें हैं कि शव नीलो नहर से बरामद किया गया और उनकी पहचान भी कर ली गई है।
शादी से इंकार करने पर हत्या का आरोप
सिंगर इंदर कौर के परिवार वालों ने जो कुछ भी पुलिस को बताया है वो दिल दहलाने वाला है। सिंगर के भाई का आरोप है कि, मोगा का रहने वाला एक शख्स है जो कि इंदर से शादी करना चाहता था और जबरन ऐसा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जब इंदर नहीं मानी तो बंदूक की नोक पर उसको अगवा कर लिया गया और उसकी हत्या कर कनाडा भाग गया।
घरवालों ने ये भी बताया कि कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और हत्या करने के बाद वापस उसी रास्ते से गया है। भाई जोतिंदर सिंह की शिकायत पर अपहरण के बाद पुलिस ने मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। परिजन पुलिस की कार्यवाही से भी खुश नहीं हैं और उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस केस पर उतना ध्यान नहीं दिया।
क्या होगा आगे?
पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। देखने वाली बात होगी कि वो कब तक पकड़ा जाता है। परिवार वाले काफी दुखी हैं और फांसी की मांग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
