शादीशुदा होने के बावजूद बनाता रहा शारीरिक संबंध? फेमस सिंगर के खिलाफ दर्ज हुआ रेप केस

Punjabi singer Hasan Manak controversy

Punjabi singer Hasan Manak controversy: पंजाबी म्यूजिक वर्ल्ड एक बार फिर विवादों से घिर गया है। मशहूर गायक हसन मानक के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कपूरथला पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए उन पर रेप का आरोप भी जोड़ दिया है। यह कार्रवाई एक NRI महिला की शिकायत और उसके बयान के आधार पर की गई है।

NRI महिला ने पुलिस को क्या बताया?

महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि हसन मानक ने खुद को एक बड़ी हस्ती बताकर उसकी भरोसेमंद छवि बनाई। महिला का कहना है कि इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए मानक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने बताया कि हसन खुद को लोकप्रिय गायक और हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी बताकर इंफ्लुएंस करता था। वह शादीशुदा होने के बावजूद उसे बार-बार रिलेशन बनाने के लिए मजबूर करता रहा। महिला के इन आरोपों के बाद पुलिस ने मामला गंभीर देखते हुए IPC की धारा 376 जोड़ दी।

पहले धोखाधड़ी केस में हुई थी गिरफ्तारी

कपूरथला पुलिस ने हसन मानक को 13 नवंबर को धोखाधड़ी के एक पुराने केस में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने एनआरआई महिला से लाखों रुपये लिए थे। इसी केस की जांच के दौरान महिला ने पहली बार अपने साथ हुए रेप का जिक्र किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला और कड़ा कर दिया।

कौन हैं हसन मानक?

हसन मानक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह पंजाबी लोक गायकी और पारंपरिक संगीत की शैली के लिए मशहूर हैं। उनकी पहचान उनकी पारिवारिक विरासत से और भी मजबूत होती है।

हसन मानक, पंजाबी संगीत के दिग्गज और 'कलियों के बादशाह' कहलाने वाले कुलदीप मानक के नाती हैं। वह अक्सर अपने नाना की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और उनकी गायकी में भी कुलदीप मानक की झलक दिखाई देती है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X