पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, दलेर मेहंदी की थीं समधन

Hansraj hans wife resham kaur Passed Away: पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले सूफी गायक और पूर्व भाजपा सांसद हंसराज हंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि हंसराज हंस की पत्नी रेशम का बुधवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि रेशम कौर को टैगोर अस्पातल में भर्ती किया गया था।
हार्ट अटैक की वजह से गई जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक गायक की पत्नी रेशम कौर को बीपी, शुगर की तो परेशानी थी ही साथ ही में उन्हें फेफड़ों से भी संबंधी दिक्कत थी। बताया यह जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से बुधवार को उनका निधन हो गया था। हसंराज हंस के घर वाले और सभी संबंधी उनके घर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेशम 60 साल की थीं। डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उन्हें नहीं बचा सके। हंसराज के चाहने वाले कह रहे हैं कि यह उनके लिए बहुत दुखद समय है। इससे हंसराज को निजी और भावात्मक धक्का लगा है।
दलेर मेहंदी की हैं संबंधी
आपको बता दें कि रेशम कौर बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी की समधन भी थीं। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर की शादी रेशम कौर के बेटे नवराज हंस के साथ हुई थी। बताते चलें कि हंसराज भी जाने माने गायक हैं। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है। हंसराज दिल्ली लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। हंसराज पंजाबी गीत और सूफी गीत गाते हैं। वह फिल्मों में तो गाना गाया ही सकते थे साथ ही में उन्होंने पंजाबी पॉप एल्बम भी रिलीज की थी।


Click it and Unblock the Notifications











