Gurmeet Maan Death: सिंगर गुरमीत मान की मौत, पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Gurmeet Maan Death

Gurmeet Maan Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया है। इससे पहले राजवीर जवंदा के निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। अब गुरमीत मान की मौत की खबर से उनके चाहने वालेगहरे शोक में डूबे हुए हैं। हर जगह शोक का माहौल बना हुआ है।

गुरमीत मान मूल रूप से पंजाब के रोपड़ जिले से थे। वे अपने लोक गीतों के लिए तो जाने ही जाते थे, साथ ही वे पंजाब पुलिस में भी सेवा दे रहे थे। उनके अचानक चले जाने से संगीत प्रेमियों के बीच दुख और स्तब्धता का माहौल है।

गुरमीत मान की जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर रही है। इस जोड़ी ने मिलकर कई यादगार लोक गीत गाए, जिन्होंने पंजाबी संस्कृति को ज़िंदा रखने में अहम भूमिका निभाई।

बता दें 8 अक्टूबर 2025 को पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का भी निधन हो गया था। वे एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे। यह हादसा 27 सितंबर 2025 को हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी रीढ़ की हड्डी और दिमाग को गंभीर चोटें आई थीं। 11 दिनों तक ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

अब लगातार दो जाने-माने गायकों के निधन से पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X