सिंगर गुरदास मान के घर में पसरा मातम, छोटे भाई का महज इतनी उम्र में निधन!

Gurdas Maan Brother Death- पंजाबी प्रसिद्ध गायक गुरदास मान के घर से आज काफी दुखद खबर सामने आई है। पता चला है कि गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो 68 वर्ष के थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत को लेकर दावा किए गए हैं और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब परिजनों की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। गुरदास मान के भाई का नाम गुरपंथ था और वो काफी समय से किसी बीमारी को लेकर संघर्ष कर रहे थे।
अंत में वो बीमारी से जंग हाल गए और आज सुबह मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद गुरदास मान के फैंस भी काफी दुखी है और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
तबीयत में हो रहा था सुधाार
गुरदास मान के परिवार में से किसी खास शख्स ने बताया है कि बीमारी में इलाज के दौरान उनको आराम थी और लगातार वो स्वस्थ हो रहे थे। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत ठीक होते देख उनको छुट्टी भी दे दी थी। लेकिन कुछ समय के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
क्या करते थे गुरपंथ मान?
सिंगर के मृतक भाई इस इंड्स्ट्री से पूरी तरह दूर थे। वो पंजाब के गिद्दड़बाहा में रहते थे। पता चला है कि गुरपंथ मान काफी सिंपल लाइफ जीते थे और वो एक किसान होने के साथ साथ कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते थे। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार को लेकर किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि परिवार वाले पूरी डिटेल्स कब देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











