मैसेज इग्नोर हो सकता है पर गोली नहीं.. सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ ऑडियो
Gippy Grewal received death thereat: पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। जब से यह खबर सामने आई है फैन्स अपने फेवरेट सिंगर को लेकर परेशान हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें खुद को गैंगस्टर बताने का शख्स सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देता नजर आ रहा है। सिंगर सुरक्षा हटाए जाने के बाद उनकी सलामती को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

गिल्ली ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी
सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर लिखा की वह गिप्पी को गोल्डी बरार द्वारा मिलने वाली धमकी से परेशान हैं। क्योंकि भगवत मान द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के तुरंत बाद ही ऐसा हुआ है। सिंगर हाल ही में मुझसे मिले थे। सुखबीर सिंह ने जो ऑडिया जारी किया है उनमें सिंगर को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कहा गया है कि उन्हें जो मैसेज किया गया था उसका जवाब वह दें। गैंगस्टर चेतावनी देते हुए कहता है कि अगर किसी भी चीज को नजरअंदाज किया तो इसका अंदाज बहुत गंभीर होगा।
मैसेज इग्नोर किया तो गोली इग्नोर नहीं होगी...
ऑडियो में आवाज आती है जिसमें वह कहता है कि मैं गोल्डी बरार बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुझे कुछ दिनों पहले भी एक मैसेज किया था, लेकिन उसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। मुझे तुझसे कुछ बात करनी है मेरा मैसेज इग्नोर मत करना। क्योंकि मैसेज तो इग्नोर हो सकता है, लेकिन अगर गोली चल गई तो वो इग्नोर नहीं हो पाएगी।
Disturbed to learn that our superstar Gippy Grewal received a threat from notorious gangster Goldy Brar — right after CM @BhagwantMann withdrew his security cover, just because he came to meet me at my Badal residence recently!
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 17, 2026
No one is safe in Punjab anymore, as law and order… pic.twitter.com/SyZQoUXmG9
भगवत मान पर साधा निशाना
सुखबीर सिंह बादल ने इस पूरी घटना के बाद भगवत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाना एक गैर जिम्मेदाराना फैसला था। उनकी जान को अब खतरा बढ़ गया है। सीएम भगवत मान सिंह की वजह से हम पहले ही एक पंजाब का सिंगर खो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











