अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट को डेट करने की खबरों पर पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh ने दिया रिएक्शन

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, ब्रिटिश कोलम्बिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनक्यूवर के एक रेस्टोरेंट में दिलजीत अमेरिकन सिंगर-सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट के कुछ ज्यादा करीब आ गए थे, अब इस मुद्दे पर दिलजीत ने रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है।
जाहिर है कि, दिलजीत हमेशा ही खबरों में रहते हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर। एक बार फिर से सिंगर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, एक ब्रेकिंग न्यूज ब्रिटिश कोलम्बिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनक्यूवर के एक रेस्टोरेंट में दिलजीत अमेरिकन सिंगर-सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट के कुछ ज्यादा करीब आ गए थे।
#BREAKING 🚨: Vancouver Patrons were in for a surprise when they saw two of their favorite stars dining together at Cactus Club Cafe Coal Harbor on Monday night.
— BREAKING NEWS BRITISH COLUMBIA (@PRiMETIMESNOOP_) June 6, 2023
Multiple sources confirmed that Taylor Swift & Diljit Dosanjh were laughing & being "touch touch". pic.twitter.com/xqWoTgVrlt
अब इस मुद्दे पर दिलजीत ने रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है। आपको बता दें कि टेलर इन दिनों मेट हेली के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। पोर्टल के मुताबिक, दिलजीत और टेलर ने वेनक्यूवर के केक्टस क्लब कैफे कोल हारबर में क्वालिटी टाइम बिताया था।
रिपोट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों हंसते और करीब आते नजर आ रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात को दिलजीत और टेलर को केक्टस क्लब कैफे कोल हारबर में साथ देखा गया, कई सूत्रों ने कंफर्म किया है कि दोनों हंस रहे थे और 'टची' भी हो रहे थे।
इस खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही हैं, फैंस तो दिलजीत के मजे ले रहे हैं और उनको डेटिंग को लेकर सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस खबर के चलते ट्रोल भी कर रहे हैं, लोगों का कहना है किसी भारतीय को ही पसंद कर लेते।
अब दिलजीत का एक ट्वीट आया है, जिसमें वह प्राइवेसी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- यार प्राइवेसी नाम की भी कोई चीज होती है, दिलजीत की फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द अमर सिंह चमकीला के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर 30 मई को शेयर किया गया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











