28 साल के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या: कपिल शर्मा, करण कुंद्रा ने जताया दुख और गुस्सा
बेहद दुखद खबर में पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर छलनी कर दिया गया। अस्तपाल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिद्धू मूसे वाला ने हाल ही में कांग्रेस की तरफ से पंजाब के चुनाव लड़े थे। उनकी मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री, पूर्व कॉमेडियन भगवंत मान ने दुख जताया है और दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा देने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसे वाला पर हमला उनकी सिक्योरिटी हटाने के एक दिन बाद हुआ। पंजाब सरकार के फैसले के बाद पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसे वाला को दी जाने वाली सिक्योरिटी वापस ले ली थी।

गौरतलब है कि सिद्धू अक्सर कंट्रोवर्सी का शिकार रहते थे क्योंकि उनके गानों में गन कल्चर को प्रमोट करने की बातें कही जाती थीं। उन्हें गैंगस्टर रैप आर्टिस्ट का भी तमगा दिया गया था। सिद्धू की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनके निधन पर दुख और गुस्सा जताया है।
Recommended Video

विशाल डडलानी ने दी श्रद्धांजलि
सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा - मैं सिद्धू मूसे वाला को केवल उनके संगीत के ज़रिए जानता था लेकिन फिर भी उनके कत्ल की खबर मेरा दिल अंदर तक दहला गई। भारत में बहुत कम ऐसे मॉडर्न आर्टिस्ट हैं जो अपनी कला के प्रति सच्चे और ईमानदार हैं और सिद्धू उनमें से एक थे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। सिद्धू एक लेजेंड थे, उनके शब्द, उनके गीत, उनका साहस कभी नहीं भुलाया जाएगा। बहुत ही दुखद दिन।

हिमांशी खुराना
हिमांशी खुराना ने भी ये खबर शेयर करते हुए लिखा - शब्द ही नहीं है। सुकून में रहना मेरे भाई।

ज़रीन खान
एक्ट्रेस ज़रीन खान ने लिखा - ये खबर बेहद स्तब्ध कर देने वाली और झकझोर देने वाली है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सिद्धू।

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा - सतनाम श्री वाहेगुरू। बहुत ही दुखद और दिल तोड़ने वाली खबर। इतना अच्छा आर्टिस्ट और उससे भी बेहतर इंसान। ईश्वर उनके परिवार को ये दुख झेलने की शक्ति दे।

करण कुंद्रा ने दिखाया गुस्सा
करण कुंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा - पंजाब से बेहद दुखी करने वाली खबर मिली है। ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सिद्धू मूसे वाला आप लेजेंड हैं। दुखी हूं और गुस्से में हूं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे
सिद्धू के एक फैन ने दुख जताते हुए लिखा कि बड़ी अजीब बात है कि उनका एक ट्रैक 295 था। आज की तारीख है 29 - 5। वहीं उनके आखिरी ट्रैक का नाम था The Last Ride. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


Click it and Unblock the Notifications











