AP Dhillon Firing: कनाडा में एपी ढ‍िल्‍लों के घर के बाहर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, वीडियो वायरल

AP Dhillon Firing

AP Dhillon Firing: इंडो कैनेडियन रैपर, सिंगर और पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में मशहूर प्रोड्यूसर एपी ढिल्लों से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आपको बता दें की दावा किया जा रहा है कि कनाडा के वैंकूवर में उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई है और इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

रिपब्लिक भारत की एक रिपोर्ट की माने तो फायरिंग का एक वीडियो जारी किया गया है और इसकी जांच सुरक्षा एजेंसी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात का शक है कि फायरिंग के पीछे गोल्डी बराड़ के गैंग का ही हाथ है। अधिकारियों द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है और गोलीबारी के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एपी ढिल्लों का पूरा नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है। वह अभी के समय पर पंजाबी गानों में सबसे ज्यादा मशहूर सिंगर है। बॉलीवुड के कई सितारे जैसे कि जान्हवी कपूर से लेकर अनन्या पांडे भी उनकी फैन लिस्ट में शुमार है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान और संजय दत्त के साथ गाना 'ओल्ड मनी' भी रिलीज किया।

एपी ढिल्लों के अभी तक 5 सोलो गाने यूके एशियाई और पंजाबी चार्ट पर टॉप पर बने रह चुके हैं। उनके मझैल और ब्राउन मुंडे गाने को बिल बोर्ड चार्ट में टॉपर जगह मिल गई थी। वह अपने दोस्तों गुरिंदर गिल, शिंदा कहलों और Gminxr के साथ में इन गानों को बनाते हैं।

एपी ढिल्लों का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। सिंगर ने अमृतसर के बाबा कुमा सिंह जी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। लेकिन बाद में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सानिच में केमोसन कॉलेज से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा ले लिया था।

More from Filmibeat

Read more about: ap dhillon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X