पंजाबी कॉमेडियन-एक्टर Jaswinder Bhalla का 65 साल की उम्र में निधन, पूरी इंड्स्ट्री में शोक की लहर

Jaswinder Bhalla Passes Away- अपना जबरदस्त कॉमेडी के लिए मशहूर पंजाबी हास्य अभिनेता और अभिनेता जसविंदर भल्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका शुक्रवार सुबह मोहाली में निधन हो गया।
बीमारी के चलते इलाज चल रहा है और निधन के वक्त वो मोहाली के ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। बेहद कम उम्र में उनका यूं चले जाना फैंस को सदमा देकर गया है और सोशल मीडिया पर लोग उनके निधन की खबर को पचा नहीं पा रहे हैं।
वो महज 65 साल के थे और लगातार पंजाबी फिल्मों में काम कर रहे थे। लगभग हर पंजाबी फिल्मों में अपने काम से अमिट छाप छोड़ने वाले जसविंदर भल्ला इतनी जल्दी संसार को अलविदा कह देंगे किसी ने नहीं सोचा था।
पिछले कुछ महीनों से बीमार थे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ महीनों से अभिनेता बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर ने ना सिर्फ फैंस बल्कि पंजाबी फिल्म जगत को गहरा झटका दिया है और एक शोक की लहर दौड़ गई है।
कुछ समय पहले वो द कपिल शर्मा शो पर आए थे और इस दौरान काफी मनोरंजर हुआ था। जैसे ही उनके निधन की खबर आई सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं फैंस के कमेंट्स का तांता लगा हुआ है। ऐसा कहा जाता था कि किसी भी फिल्म में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से जान फूंक देते थे।
कब होगा अंतिम संस्कार
दिग्गज अभिनेता के फैंस को बता दें कि उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी श्मशान घाट पर होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान फैंस की संख्या काफी भारी मात्रा में होगी और इंडस्ट्री की दिग्गज सितारे भी पहुंचेंगे। उनके वन लाइनर्स काफी पसंद किए जाते थे और स्क्रीन पर उन्होने जो योगदान पंजाबी इंडस्ट्री को दिया है वो कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications