पेशेंट बनकर आए गुंडे, मशहूर एक्ट्रेस के डॉक्टर पिता पर दाग दी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में दिखे चेहरे

Punjabi Actress Tania Father Shot Dead

Punjabi Actress Tania Father Shot Dead: पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के घर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस के पिता को ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर उनके साथ बेरहमी की गई है। वारदात ने हर किसी को सन्न कर दिया है।

तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कम्बोज पर दो युवकों ने उनके क्लिनिक के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में डॉ. कम्बोज को दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी में दोनों हमलावर भागते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर नजर आ रहे हैं। दोनों ने पगड़ी पहनी हुई थी। उनकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। बताया गया है कि दोनों युवक सुबह करीब 10 बजे भी क्लिनिक आए थे लेकिन डॉक्टर के न मिलने के कारण लौट गए थे। इसके बाद ये दोपहर 12:50 बजे दोबारा आए और वारदात को अंजाम दिया।

डॉ. अनिलजीत कम्बोज का इलाज करने वाले डॉ. विजय कालरा ने बताया कि डॉक्टर कम्बोज शुक्रवार को हमारे पास आए थे। वो जख्मी हालत में थे। उन्हें दो गोलियां लगी थीं। एक गोली छाती के साइड में और दूसरी पेट पर लगकर आर-पार हो गई थी। हमारे डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे की सर्जरी करके गोली निकाली। उनकी हालत क्रिटिकल है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X