Daljeet Kaur Passes Away: पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर के निधन से दुखी इंडस्ट्री, शशि कपूर की रह चुकी हैं हीरोइन

Daljeet Kaur Passes Away: पंजाब ही मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर खंगूरा [Daljeet Kaur Khangura] का पंजाब के लुधियाना में 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। दलजीत पंजाबी फिल्मों का जाना माना चेहरा थीं लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। दलजीत, काफी समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो 17 नवंबर को निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
दलजीत कौर, पिछले तीन साल से Brain Tumour से ग्रसित थीं और पिछले एक साल से कोमा में थीं। उनके परिवार ने उनके निधन की सूचना मीडिया में दी। दलजीत काफी समय से फिल्मों से दूर थीं।
दलजीत कौर ने अपना कमबैक 2013 में गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म सिंह Vs कौर के साथ किया था। इस फिल्म में दलजीत, गिप्पी ग्रेवाल की मां के किरदार में नज़र आई थीं। उनका पंजाबी फिल्मों का करियर काफी शानदार रहा जहां उन्होंने 70 से ऊपर पंजाबी फिल्मों में काम किया था और वो पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं।

हिंदी फिल्मों में भी दिखीं
वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो दलजीत कौर, शशि कपूर के अपोज़िट फिल्म एक और एक ग्यारह में दिखाई दी थीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1976 में की थी। इससे पहले वो दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने एक सफल पारी खेली।

फिल्मों से लिया था ब्रेक
हालांकि, दलजीत कौर ने फिल्मों से एक ब्रेक ले लिया जब उनके पति हरमिंदर सिंह देओल की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके बाद दलजीत काफी समय तक फिल्मों से दूर रहीं लेकिन फिर उन्होंने पंजाबी फिल्मों से अपनी दूरी पारी की शुरूआत की। उन्होंने 2013 में गिप्पी ग्रेवाल की मां के किरदार के साथ पंजाबी फिल्मों में वापसी की।

कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ किया काम
दलजीत ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान केवल शशि कपूर के साथ फिल्म एक और एक ग्यारह में मिल पाई। वहीं दलजीत कौर गोविंदा और संजय दत्त के साथ भी फिल्म एक और एक ग्यारह में भी नज़र आईं। उन्होंने धर्मेंद्रे के साथ भी एक पंजाबी फिल्म में काम किया है।

मीका ने जताया शोक
सिंगर मीका सिंह ने दलजीत कौर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि पंजाबी इंडस्ट्री की महान अदाकारा दलजीत कौर जी हमें छोड़ कर चली गईं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। मीका ने दलजीत कौर की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारों ने दलजीत कौर के निधन पर शोक जताया।

राष्ट्रीय स्तर की एथलीट
गौरतलब है कि दलजीत कौर ना सिर्फ एक अच्छी अदाकारा थीं बल्कि वो राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भी थीं। उन्होंने नेशनल लेवेल पर कबड्डी और हॉकी खेली हुई है।उनके निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे।


Click it and Unblock the Notifications











