भयानक कार एक्सीडेंट में फंस गए युवक की सोनू सूद ने बचाई जान, VIDEO देख लोगों ने किया सलाम

बॅालीवुड एक्टर सोनू सूद ने फिर से एक बार दरियादिली दिखाई है। जहां पर सड़क हादसे में घायल एक शख्स को अपनी गोद में उठाकर वह अस्पताल पहुंचते है। इसका वीडियो बीती रात से तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक बार फिर से फैंस सोनू सूद को असली हीरो बताकर सलाम कर रहे हैं।

यह घटना पंजाब के मोगा जिले के कोटकपूरा बाईपास रोड के करीब की है। जहां पर एक शख्स कार एक्सीडेंट के बाद घायल होकर सड़क पर कार के भीतर फंस जाता है। जब सोनू सूद की गाड़ी वहां से गुजरती हैं और एक्टर इस हादसे को देखते हैं तो एक जरूरी कदम उठाते हैं जो कि हर किसी को करनी चाहिए।

Sonu Sood

ऐसे में लोगों का कहना है कि इसमें कोई गुरेज नहीं है कि सोनू सूद असल जिंदगी में भी मसीहा जो कि लोगों की जिंदगी को बचाने का हर मुमकिन प्रयास करने से कहीं पर भी पीछे नहीं हटते हैं। आपको बता दें कि यह पूरी घटना काफी भयानक रही है। जहां पर देर रात को पंजाब के मोगा-बठिंडा रोड पर दो कारों के बीच एक खतरनाक टक्कर हो जाती है। जिसके बाद दोनों कार बुरी हालत में पहुंच जाती हैं। मिली जानकारी के अनुसार दो कार की आपस में टकराव के कारण गाड़ी के भीतर सेंट्रल लॉक जाता है।

दोनों गाड़ी का शीशा तोड़ कर

दोनों गाड़ी का शीशा तोड़ कर

जिसकी वजह से दोनों युवक गाड़ी के अंदर घटना के बाद घायल हालत में ही फंस जाते हैं। ऐसे में देखा जाता है एक तरफ से सोनू सूद की गाड़ी आती है। जैसे ही उन्हें इस घटना का अंदाजा देखने से हुआ तो वह अपनी गाड़ी को रुकवा देते हैं। फिर सोनू सूद घटना स्थल पर पहुंचते हैं और दोनों गाड़ी का शीशा तोड़ कर युवकों को बाहर निकालते हैं। इसके बाद दोनों घायल युवकों को अस्पताल लेकर जाते हैं।

पंजाब जाने की सोनू सूद की वजह

पंजाब जाने की सोनू सूद की वजह

आपको बता दें कि पंजाब जाने की वजह सोनू सूद के लिए उनकी बहन रही हैं। सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं और अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए सोनू सूद पहुंचे थे। हादसे की वजह पर मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि अगर सोनू सूद युवकों की सहायता नहीं करते तो यहां पर किसी के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

सोनू सूद ने बचाई जान

सोनू सूद ने बचाई जान

कार में चोट लगने और फंसने के कारण वह किसी को बुला भी नहीं पा रहे थे। फिलहाल दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि सोनू सूद बहुत ही जल्द रोडीज शो को होस्ट करते हुए नजर आयेंगे। इससे पहले यह जगह रणविजय के पास थी।

सोनू सूद रोडीज के लिए उत्साहित

सोनू सूद रोडीज के लिए उत्साहित

सोनू सूद ने रोडीज के अपने नए सफर के उत्साह से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कुछ दिन पहले किया था। इस वीडियो में सोनू सूद कहते हैं कि मैं रोडीज को लेकर सच में बेहद उत्साहित हूं। क्योंकि देश के सर्वश्रेष्ठ रोडीज को कई चुनौतियों का सामना करते हुए हम देखने वाले हैं। रोडीज की शूटिंग अफ्रीका में होने वाली है। सोनू सूद का कहना है कि यह उनके लिए यादगार सफर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X