भाषण देते-देते Bhagwant Mann ने दे दी गुड न्यूज, सुनने वाले हुए दंग कहा- 'मार्च में फिर पापा बनूंगा'

Bhagwant Mann Wife Pregnancy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में लोगों के साथ एक "अच्छी खबर" शेयर की। भगवंत मान ने घोषणा की कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर गर्भवती हैं और मार्च में उनके बच्चे की डिलीवरी होने वाली है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मान ने घोषणा की, "मार्च में एक अच्छी खबर आ रही है। मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं।" आपको बता दें, डॉ. गुरप्रीत ने जुलाई 2022 में मान से शादी की। वह मान की दूसरी पत्नी हैं। मान ने कहा कि वह एक सामाजिक मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस खबर को सार्वजनिक कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा "आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हम नहीं जानते कि यह लड़की है या लड़का और हम जानना भी नहीं चाहते हैं। हम केवल यही चाहते हैं कि बच्चा स्वस्थ होकर इस दुनिया में आए।"
मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे अजन्मे बच्चे के लिंग को जानने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि भगवान का आशीर्वाद किस रूप में आएगा।" उनका संदेश जाहिर तौर पर कन्या भ्रूण हत्या, भ्रूण के लिंग का पता लगाने और लड़की होने पर गर्भपात कराने की प्रक्रिया के खिलाफ था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरप्रीत और भगवंत मान ने बीते साल जुलाई 2023 में शादी की थी। 48 साल के भगवंत मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादी की थी। सीएम की पत्नी गुरप्रीत मूलरूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं और वह पेशे से डाक्टर हैं। भगवंत मान ने इससे पहले, इंदरप्रीत कौर से शादी की थी। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों के दो बच्चे हैं। सीएम मान की पहली पत्नी अमेरिका में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications