..................... Puneet superstar got angry on ashneer grover want to take fame in the name of salman khan - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: अशनीर ग्रोवर पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, बोले- 'तेरी शक्ल है 7 करोड़ वाली जो तू सलमान खान को...'

Puneet superstar

Puneet superstar got angry on ashneer grover: इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार को आखिर कौन नहीं जानता। पुनीत वैसे ही काफी पॉपुलर थे, लेकिन जब से वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बने उनका नाम देश दुनिया में हो गया, लेकिन इतने पॉपुलर होने के बाद भी पुनीत बिग बॉस के घर में सिर्फ 6 दिन ही टिक पाए थे।

पुनीत सुपरस्टार का अतरंगी अंदाज और उनका मजाक करने का तरीका ना तो घर वालों को पसंद आया और ना ही मेकर्स को इसीलिए बिग बॉस ने पुनीत सुपरस्टार को घर से बेघर कर दिया था। घर से बाहर आने के बाद भी पुनीत सुपरस्टार के अतरंगी वीडियो जारी रहे।

कभी पुनीत सुपरस्टार नाली में लेटे नजर आते हैं तो कभी वह सड़कों पर लोट लगाते हैं। इसके अलावा पुनीत सुपरस्टार बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को लेकर भी वीडियो बनाते हैं। हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अशनीर ग्रोवर पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल पुनीत सुपरस्टार अपने इस वीडियो में अशनीर पर गुस्सा करते हैं और कहते हैं- ये अशनीर ग्रोवर फेम खाने की कोशिश कर रहा है सलमान खान का नाम लेकर। जैसे लॉरेंश बिश्नोई फेमस हो गया। सलमान खान का नाम लेकर। ये सलमान खान को ट्रोल कर रहा है कि इसने सलमान खान को बॉन्ड एम्बेसेडर बनाया।

'इसने सलमान खान को 4 करोड़ रुपये दिए। साढ़े सात करोड़ रुपये दिए, अबे तेरी शक्ल है साढ़े सात करोड़ रुपये देने की तू देगा सलमान खान को साढ़े सात करोड़ रुपये। है कौन तू, तुझे जनाता कौन है ? अब तू चल नहीं रहा तो सलमान खान का नाम लेकर निकल गया है मार्किट में। सलमान खान के पीछे पुनीत सुपरस्टार खड़ा है याद रखना।' बता दें कि पुनीत सुपरस्टार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको याद दिला दें कि अशनीर ग्रोवर को सलमान खान ने अपने शो पर बुलाया था और उन्होंने अपने शो पर ही सलमान अशनीर ग्रोवर को जमकर क्लास लगाई थी। सलमान खान ने अशनीर को उनके पुराने शब्द याद करवाए और बताया कि दोगलापन क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X