VIDEO: पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेंस बिश्नोई से लिया पंगा, दे डाली खुली चुनौती, लोग बोले- भाई तू तो गया अब...

Puneet Superstar Viral Video: सोशल मीडिया इन्फलुएंसर पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर कुछ खास ही एक्टिव रहते हैं। उनके अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी पुनीत सुपरस्टार नाली में नहाते नजर आते हैं तो कभी महिलाओं के कपड़े पहन बाथरूम में डांस करते दिखते हैं। इतना ही नहीं पुनीत सुपरस्टार कई बार सितारों से भी पंगा ले चुके हैं। जी हां, वह कई बार सलमान खान, अनुराग डोभाल समेत कई लोगों पर निशाना साध चुके हैं जिसका हरजाना भी उन्हें भुगतना पड़ा है।
लॉरेंस बिश्नोई से ले लिया पुनीत सुपरस्टार ने पंगा
वहीं हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार फिर से किसी को खुले आम धमकी देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका यह पंगा लेना उन्हें मुसीबत में ना डाल दे। दरअसल इस बार पुनीत सुपरस्टार ने किसी ऐसे वैसे से पंगा नहीं लिया है बल्कि इस बार तो उन्होंने सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई पर ही वीडियो बना डाला है। इस वीडियो में पुनीत लॉरेंस बिश्नोई को तमाम बातें सुनाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो देख यूजर्स सलाह दे रहे हैं कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांग लेनी चाहिए। चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में।
पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेंस बिश्नोई से कह डालीं ये बातें
पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार लॉरेंस बिश्नोई से पंगा लेते नजर आ रहे हैं। पुनीत कहते हैं कि 'वैसे तो ये लॉरेंस बिश्नोई बड़ी-बड़ी बातें करता था कि कोई भी अगर जानवरों को मारेगा कोई भी जानवरों को तकलीफ देगा तो मैं उसके ये कर दूंगा वो कर दूंगा। सलमान खान ने हिरण पर जरा सा... हल्का सा वार कर दिया इसने उसकी जिंदगी खराब कर दी। अब्बे अब कहां गया लॉरेंस बिश्नोई जब जंगल में लाखों करोड़ों जानवारों को मारा जा रहा है पेड़ों में आग लगाई जा रही है अब कहां गया लॉरेंस बिश्नोई अब जा अब बचा उन जानवरों को'
पुनीत का वीडियो देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई एडवांस में RIP तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तू तो गया अब। वहीं तीसरे ने लिखा- अभी भी समय है माफी मांग ले, तेरे पास तो सिक्योरिटी भी नहीं है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- आज खेला है पुनीत सुपरस्टार असली मौत का खेल।
लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से दे रहा है सलमान खान को धमकियां
आपको बता दें कि सलमान खान को लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने कभी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाई तो कभी सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त पर हमला करवाया। इतना ही नहीं सलमान खान को अलग-अलग तरह से धमकियां भी देता है। लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि वह माफी मांग लें वरना उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों की वजह से सलमान खान की सिक्योरिटी भी चार गुना ज्यादा बढ़ा दी गई है।
हाल ही में मिली थी धमकी
बीते दिन भी सलमान खान को धमकी मिली थी, जिसके बाद उनके बॉडीगॉर्ड शेरा काफी गुस्से में भी नजर आए थे। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर आए मैसेज की जांच की तब उन्हें पता चला कि वडोदरा से 26 साल के एक लड़के ने यह मैसेज किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि यह लड़का मानसिक रोगी है। फिर भी पुलिस ने लड़के के खिलाफ नोटिस जारी किया है और लड़के को दिए गए समय के अंदर पुलिस स्टेशन में हाजिर होना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











