सुपरस्टार ने सैफ अली खान को किया एक्सपोज 'नौकरानी के साथ चल रहा था अफेयर, बॉयफ्रेंड ने किया हमला'

Puneet Superstar On Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिनेता के घर में घुसकर उनपर हमला हुआ है। हाई सिक्योरिटी के बीच हुए इस हादसे से हर कोई हैरान तो इसी बीच सोशल मीडिया पर कई थ्योरी वायरल हो रही हैं।
तमाम थ्योरी के बीच अपने बेबाक अंदाज को लेकर मशहूर पुनीत सुपरस्टार ने अपने ही अंदाज में सैफ अली खान को एक्सपोज किया है। पुनीत सुपरस्टार का कहना है कि सैफ अली खान का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर उनके ही काम में काम करने वाली एक मेड के साथ चल रहा था।
पुनीत सुपरस्टार ने अपने वीडियो में आग कहा कि मेड के बॉयफ्रेंड ने उन्हें सैफ के साथ रंगो हाथों पकड़ा और गुस्से में सैफ पर हमला कर दिया। इसके साथ ही पुनील सुपरस्टार ने करीना करिश्मा तक भी ये सच्चाई पहुंचने की अपील की है।
पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि पुनीत सुपरस्टार अक्सर सेलेब्स को लेकर इस तरह के दावे करते रहते हैं। पुनील सुपरस्टार का कंटेंट उनके फैंस के बीच काफी मशहूर है।


Click it and Unblock the Notifications