आज अपनी किस्मत पर रो रहे हैं Puneet Superstar, बोले- इतनी किस्मत खराब है कि लोग शादी तक में नहीं बुलाते, VIRAL

Puneet Superstar Crying over Destiny: जाने माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार अपने अतरंगी अंदाज की वजह से खास सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि पुनीत सुपरस्टार के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं अपनी फनी और अतरंगी अंदाज से वह लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं।
सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं पुनीत
कभी वह कीचड़ में वीडियो बनाते हैं तो कभी वह कूड़ेदान में खड़े होकर वीडियो बनाते हैं। उनके ऐसे वीडियोज़ पर लोगों के जमकर रिएक्शन आते हैं। कभी कोई उन्हें जमकर ट्रोल करता है तो कभी कोई उन्हें ऐसे वीडियोज़ ना बनाने की सलाह देता है, लेकिन हाल ही में पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अफसोस जताते नजर आ रहे हैं। जी हां, पुनीत सुपरस्टार अपनी किस्मत पर रोते दिख रहे हैं।
किस्मत पर रो रहे हैं पुनीत सुपरस्टार
वायरल हो रहे पुनीत के वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत- रोते नजर आ रहे हैं वह कहते हैं- इतनी किस्मत खराब है कि शादियों से सीजन में भी मुझे कोई शादी का कार्ड नहीं दे रहा। रोना आता है अपनी किस्मत पर। एक दिन में पांच-पांच लाख शादियां हो रही हैं, लेकिन एक भी कार्ड नहीं दे रहा कोई। बता दें कि पुनीत के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
पुनीत के वीडियो पर यूजर्स के आए मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- भाई भूल गए एक बार किसी ने बुलाया था आपने शादी का केक ही खराब कर दिया था शायद इसीलिए नहीं बुलाते हैं। वहीं दूसरे ने कहा- ये बहुत फनी वीडियो है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- लोग तुम्हें इसलिए नहीं बुलाते क्योंकि तुम खाना नहीं कीचड़ ढूंढोगे। बता दें कि पुनीत के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











