'बाप के पैर नहीं छुए..' जुनैद खान पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर, कहा- सिर्फ अमिताभ बच्चन को सम्मान दिया!

Puneet Superstar Aamir Junaid Video- आमिर खान इस वक्त अपने बेटे जुनैद खान को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में में आमिर खान को कौन बनेगा करोड़पति में देखा गया था। इस दौरान अमिताभ बच्चन के शो में जुनैद खान भी पहुंचे थे।
लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने पोस्ट किया है और जुनैद खान को काफी खरी खोटी सुनाई है। पुनीत का कहना है कि जुनैद ने इस शो पर पहुंचकर आमिर खान की रिस्पेक्ट नहीं की।
हालांकि लोग पुनीत सुपरस्टार को इसके बाद काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल एक वीडियो खुद पुनीत ने साझा किया था और इस वीडियो में जुनैद को आकर अमिताभ बच्चन के पैर छूते देखा जा सकता है। इसके बाद इंफ्लुएंसर भड़क रहा है।
क्या बोले लोग पुनीत?
पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ''कौन बनेगा करोड़पति में आमिर खान के साथ साथ उसका बेटा जुनैद खान भी उस शो पर पहुंचा था। जब आमिर खान ने जुनैद खान की एंट्री करवाई तो जुनैद एंट्री के वक्त सिर्फ अमिताभ बच्चन के पैर छूता है। इसको इतनी भी तमीज नहीं है कि अपने बाप के भी पैर छू लूं। आमिर खान इसको यहां तक लेकर आया लेकिन सिर्फ अमिताभ बच्चन के पैर छूता है। इस वीडियो को इतना शेयर करना की वीडियो पूरे हिंदुस्तान तक पहुंचे। आमिर खान और अमिताभ बच्चन के पास भी पहुंचे।''
लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''और तुम्हारे घर वाले ने बस तुमको कीचड़ खाना सिखाया है।'' एक ने लिखा, ''मुस्लिम धर्म में सब नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''आप उसको तमीज़ सिखा दो अपना जैसा बना दो उसको।'' एक ने लिखा, ''तू होता तो नाली का पानी डाल देता।'' एक ने लिखा, ''मुसलमान अपने अब्बा के पैर नहीं छूते।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो....


Click it and Unblock the Notifications