सलमान खान की 'बॉडीगार्ड' का विरोध

इतने जोर-शोर से की फिल्म के निर्माता-निर्देशक ये भी भूल गए कि फिल्म की यूनिट को भी ब्रेक की जरुरत होती है। इस फिल्म की शूटिंग 12 घंटे से ज्यादा (20 घंटे) चलने और 26 तारीख को भी होने का कारण फिल्म की यूनिट ने विरोध प्रदर्शन पर उतर आई थी। 26 तारीख को राष्ट्रीय अवकाश होता है।
फिल्म फेयर अवार्ड | मिर्ची म्यूजिक अवार्ड
बॉडीगार्ड के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया एमप्लॉइज (एफडब्ल्यूआइइ) ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बनाया है। हाल ही में इस फिल्म के सेट पर रेड मारने के बाद एफडब्ल्यूआइइ ने फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी।
अब एक सार्वजनिक पार्क में शूटिंग के कारण फिल्म फिर विवादों में आ गई है। पुणे नगर निगम द्वारा बॉडीगार्ड को यहां के ओकायामा फ्रेंडशिप पार्क में शूटिंग की इजाजत देने के कारण से यहां के लोगों में अच्छा खासा गुस्सा है।
इस पार्क में फिल्म की शूटिंग तीन दिन तक चली और इस दौरान किसी को भी पार्क में घुसने नहीं दिया गया। जब शूटिंग पूरी हुई तो पार्क में प्लासटिक के कचरे का ढेर लगा था। अब इस पार्क की एसोसिएशन नगर निगम के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने का मन बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications











