..................... Pulwama terror attack: Akshay Kumar donates Rs 5 core to families of martyrs - Hindi Filmibeat

पुलवामा हमला: अक्षय कुमार ने दिया शहीद जवानों के परिवार को 5 करोड़ तक की आर्थिक मदद

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए अब बॉलीवुड सितारे भी आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के बाद अक्षय कुमार ने भी बड़ा कदम उठाया है। अक्षय कुमार ने शहीद जवानों के परिवार को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हमले की खबर सामने आने के बाद अक्षय ने ट्विटर पर इसके विरोध में अपना गुस्सा और दुख व्यक्त किया है।

अक्षय कुमार ने ट्विट किया- 'पुलवामा हमले को हम भुला नहीं सकते। हम गुस्से में हैं और ये वक्त है कुछ कर दिखाने का। इसलिए अभी पुलवामा में शहीद सैनिकों को bharatkeveer.gov.in पर जाकर दान करें क्योंकि शहीदों को श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर कोई और उपाय नहीं हो सकता। दान करने के लिए ये अधिकारिक साईट है, कृपया नकली वेबसाइट्स के जाल में न फंसे।'

Akshay Kumar

गौरतलब है कि अक्षय कुमार से पहले अमिताभ बच्चन ने भी प्रत्येक शहीद के परिवारों को 5 लाख तक की मदद पहुंचाई है। इनके अलावा सलमान खान, दिलजीत दोसांझ, रॉनी स्क्रूवाला, कैलाश खेर और बॉलीवुड के अन्य कई सेलेब्स ने आर्थिक सहायता पहुंचाई है।

इस हमले पर बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर के जरीए अपना दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। वहीं, कंगना रनौत ने न सिर्फ कायरता बताया है बल्कि मानवता पर हमला करार दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, पाकिस्तान ने सिर्फ हमारे देश की सुरक्षा भंग नहीं की है बल्कि उन्होंने हमारे गौरव को भी सरेआम ठेस पहुंचाई है। हमें इसका बदला जोरदार तरीके से लेना चाहिए नहीं तो हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी समझा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X