..................... Pulwama Attack: Virat kohli postpone Indian sports honors as a mark of respect of Martyrs - Hindi Filmibeat

पुलवामा हमला: विराट कोहली ने शहीदों के सम्मान में किया ऐसा काम, रद्द किया ये खास इवेंट

कश्मीर के पुलवामा में हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद हमारे 40 से भी अधिक सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद पूरे देश में काफी ज्यादा गुस्से का माहौल है और लोग अपने अपने तरीके से उनको श्रद्धांजलि दे रहें हैं। अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि इस समय काफी ज्यादा चर्चा मे हैं। बता दें कि उन्होने शहीदों के सम्मान नें 16 फरवरी को होने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कारों को रद्द कर दिया है।

ये पुरस्कार उनकी फाउंडेशन की तरफ से दिए जाने थे। बता दें कि इस बात की जानकारी उन्होने ट्विटर पर खुद ही दी है। इस फैसले के पीछे विराट कोहली की तरफ से सीआरपीएफ जवानों की शहादत का सम्मान ही था।

virat kohli, विराट कोहली

उन्होंने टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर ईवेंट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा- दुख के इन पलों में हमने इस ईवेंट को रद्द कर दिया है।

गौरतलब है कि कल से कई बड़ी हस्तियों जैसे जावेद अख्तर, शबाना आजमी, प्रियंका गांधी अपने अपने इवेंट्स रद्द कर चुके हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के अलावा क्रिकेटर्स वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X