पुलवामा हमला: टोटल धमाल की टीम का ऐलान- शहीदों के परिवारों को देगें 50 लाख

14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद हमारे देश के 42 जवान शहीद हो गए थे। ये हमला कश्मीर के पुलवामा में हुआ था। इसके बाद से पूरे देश से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठ रही है और कई लोग शहीद जवानों के परिवारों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म टोटल धमाल की टीम भी सामने आई है उनके कास्ट और क्रू ने मिलकर 50 लाख रुपए का डोनेशन देने का ऐलान किया है।

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जॉनी लीवर, जावेद जाफरी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से मदद करने का फैसला किया है।

total dhamaal, ajay devgn, anil kapoor, madhuri dixit, टोटल धमाल, अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित

इसके पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, दिलजीत दोसांझ और अब अक्षय कुमार ने भी 50 करोड़ देने का वादा कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने हर शहीद के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने का वादा किया है।

सिर्फ फिल्म जगत से ही नहीं बल्कि कई क्रिकेटर्स जैसे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी भी सामने आए हैं। टोटल धमाल इसी सप्ताह रिलीज होने वाली है और हमले के बाद इस फिल्म के लगभग हर सितारे ट्वीट करके इस हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X