Pulwama Attack: 'भारत' से डर गया 'पाकिस्तान'- ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
Recommended Video

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनो फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं क्योंकि फिल्म ईद के मौके पर धमाका करने आ रही है। लेकिन इसको लेकर पाकिस्तान ने एक ऐसा फैसला किया है जिससे सलमान खान के फैंस नाराज हो जाएंगें। दरअसल भारत को पाकिस्तान ने रिली करने से मना कर दिया है। अब अचानक सलमान खान की इस फिल्म पर पाबंदी क्यों लगा दी गई ये तो सभी को समझ आ रहा है।
खबर है कि ईद के मौके पर फवाद खान की फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने वाली थी और दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज से पाकिस्तान डिस्ट्रीब्यूटर्स भी खुश थे कि सिनेमाघरों में इस दौरान भारी भीड़ उमड़ेगी लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है।

दरअसल पाकिस्तान मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके बाद माना जा रहा है सलमान की फिल्म पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन लोगों की मानें को तो इस फैसले की वजह 14 फरवरी को हुआ पुलवामा हमला माना माना जा रहा है।
ऐसे में अगर हम कहें कि भारत से पाकिस्तान डर गया है तो गलत नहीं होगा। हाल ही में सलमान खान ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों के परिवार लिए डोनेशन भी दिया था। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने उनका धन्यवाद भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications