Pulkit Samrat अपनी दुल्हनिया का करेंगे धूमधाम से स्वागत, हजारों लाइटों से सजाया दिल्ली वाला घर

Pulkit Samrat

Pulkit Samrat House Decoration: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि कपल बीते दिन ही अपने होम टाइम गया है। वहीं आज यानी कि 13 मार्च को कपल की मेहंदी की रस्म है। 14 मार्च को हल्दी और 15 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि कपल के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

खूबसूरत लाइटों से सजा घर
बता दें कि दूल्हे राजा पुलकित सम्राट का घर खूबसूरत लाइटों से सजा हुई है। घर के आगे फैन्स की भी भीड़ जमा हो रही है। बता दें कि यह पुलकित सम्राट का दिल्ली वाला घर है। बता दें कि पुलकित और कृति दोनों की फैमिली दिल्ली की रहने वाली हैं। इसीलिए कपल ने घर के पास ही शादी करने का फैसला किया।

वायरल हो रहीं हैं होटल की तस्वीरें
बता दें कि सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि कपल की शादी बेहद ही धूमधाम से होने जा रही है। होटल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

शादी में रौनत जमाने आ रहे हैं ये सितारे
सोर्स के मुताबिक मिल रही खबरों के अनुसार पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं। दोनों की शादी में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिंधवानी, लव रंजन, अली फजल, वरुण शर्मा, मनतजोत सिंह शादी में नजर आ सकते हैं।

दूसरी बार शादी करेंगे पुलकित
बता दें कि पुलकित सम्राट ने पहली शादी श्वेता रोहिरा से की थी। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद ही शादी की थी, लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था। बता दें कि श्वेता रोहिरा सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। वे रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधने जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X