अपनी दुल्हनिया की हाथों पर मेहंदी लगाते नजर आए पुलकित सम्राट, फैन्स बोले- क्या बात है...

kriti kharbanda

kriti kharbanda and Pulkit Samrat Mehendi Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि दोनों की हाल ही में शादी हुई है तब से दोनों कभी शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कभी पहली रसोई की वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आप भी देखें कृति-पुलकित की मेहंदी की फोटोज।

पुलकित ने लगाई कृति के हाथों में मेहंदी
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलकित सम्राट हरे रंग की डिजाइनर शेरवानी में नजर आ रहे हैं। तो वहीं कृति खरबंदा खूबसूरत लहंगा पहने हुई हैं। वहीं घर वाले जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। कृति द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि पुलकित सम्राट कृति के हाथों पर महेंदी लगाते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में कृति मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में पुलकित सम्राट की खुशी देखी जा सकती है। वे जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में पुलिकत कृति के हाथों को किस करते दिख रहे हैं। पांचवी तस्वीर में कपल खूबसूरत पोज देता नजर आ रहा है तो वहीं छठी तस्वीर में पुलकित परिवार के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कृति लिखती हैं- इश्क का रंग ऐसा हम होश रुबा हो गए।

कृति ने पूरी करी अपनी पहली रसोई की रस्म
बीते दिन कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने अपने इंस्टाग्राम हैडंल पर अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी वे हलवे को सजाती दिख हैं। तो कभी दादी सास से प्यार लेती नजर आ रही हैं। काम की बात करें तो कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) दोनों ने साथ में वीरे की वेडिंग, तैश, पागलपंती की है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो कृति अब रिस्मी रोमियो में नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X